
टेक डेस्क. भारत सहित दुनिया भर में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे है। ये एक गंभीर समस्या है। इससे लोगों की पूरी बचत एक झटके में गायब हो जाती है। नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 4 महीनों में ही देश साइबर फ्रॉड के 7 लाख 40 हजार 957 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। यह रिपोर्ट में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, बीते चार महीनों में साइबर क्राइम के जरिए 1,750 करोड़ रुपए चोरी की हुई है।
हर दिन 7 हजार से ज्यादा शिकायतें
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के मुताबिक, मई में हर दिन 7 साइबर क्राइम की 7 हजार शिकायतें आ रही हैं। इनमें 85% शिकायत ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड के हैं। बीते कुछ सालों में ये शिकायतें तेजी से बढ़ रहे हैं।
5 साल में बढ़ें 64 गुना साइबर क्राइम के मामले
साइबर क्राइम के हर साल मामले तेजी से बढ़ रहे है। बीते 5 साल में 64 गुना इजाफा हुआ है। साल 2019 में साइबर क्राइम के सिर्फ 26 हजार 49 मामले आए थे। वहीं कोरोना काल में संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में साल 2020 में ये मामले बढ़कर 2 लाख 57 हजार 777 मामले सामने आए है। वहीं, साल 2021 में 4 लाख 52 हजार 414 मामले सामने आए है। साल 2022 में 9 लाख 66 हजार 970 पर पहुंच गए। वहीं, साल 2023 में 15 लाख, 56 हजार 219 साइबर क्राइम के मामले सामने आए है। वहीं इस साल की शुरूआत में 7 लाख 40 हजार 957 मामले दर्ज हुए हैं।
ट्रेडिंग स्कैम में सबसे ज्यादा फ्रॉड
भारत में हो रहे साइबर क्राइम में ज्यादातर मामले आर्थिक ठगी के है। सबसे ज्यादा 1,420 करोड़ रुपए का नुकसान लोगों को ट्रेडिंग स्कैम में हुआ। इससे जुड़ें 20,043 मामले दर्ज हुए हैं।
यह भी पढ़ें…
TCS से लेकर विप्रो तक...'वर्क फ्रॉम होम' पर दिग्गज टेक कंपनियों का बड़ा फैसला
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News