अब मजा आएगा ना बिडू: Free Fire इंडिया कप 2025 में जीतिए 1 करोड़ का इनाम, जानिए कौन खेल सकता है और कैसे?

Published : Jul 07, 2025, 10:04 AM IST
TEZ Free Fire Max India Cup 2025

सार

Garena ने भारत में फ्री फायर मैक्स की वापसी का बिगुल बजा दिया है। TEZ FFMIC 2025 में खिलाड़ी 1 करोड़ जीत सकते हैं। इन-गेम क्वालिफायर 13 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि ग्रैंड फिनाले 27–28 सितंबर को होगा। जानिए नियम और शर्तें...

Free Fire Max India Cup 2025 Registration Start Date : 3 साल बाद फ्री फायर ने एक बार फिर भारत में जोरदार एंट्री मारी है और वो भी पूरे जोश के साथ। Garena ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि TEZ Free Fire Max India Cup 2025 (TEZ FFMIC) के जरिए अब फैंस को मिलेगा बड़ा खेलने और ज्यादा कमाने का बड़ा मौका। भले ही ओरिजिनल फ्री फायर भारत में बैन है, लेकिन फ्री फायर मैक्स, जो शानदार ग्राफिक्स और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, अब भारत की ई-स्पोर्ट्स कम्युनिटी की पावर बनने जा रहा है। आइए जानते हैं इस ई-टूर्नामेंट का रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस, एंट्री फीस और पूरा शेड्यूल...

फ्री फायर इंडिया कप 2025 का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू है?

इनाम प्राइज- 1 करोड़ रुपए

रजिस्ट्रेशन शुरू- 7 जुलाई 2025 से

कैसे करें अप्लाई- गेम के अंदर और Garena की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन ओपन होगा।

Free Fire Max India Cup 2025 फुल शेड्यूल क्या है?

In-Game Qualifiers- 13 जुलाई 2025

Online Qualifiers- 26 जुलाई से 3 अगस्त 2025

League Stage- 22 अगस्त से 14 सितंबर 2025

Grand Finals- 27 और 28 सितंबर 2025

कौन सी टीम लीग के किस स्टेज तक जाएंगी?

1. इन-गेम क्वालिफायर्स से 48 टीमें ऑनलाइन क्वालिफायर्स तक जाएंगी।

2. 12 मैचों के बाद टॉप 8 टीमें लीग स्टेज में पहुंचेंगी।

3. वहीं से निकलेंगी ग्रैंड फाइनल्स की असली चैंपियंस।

फ्री फायर मैक्स इंडिया कप 2025: कौन कर सकता है हिस्सा?

कम से कम रैंक- Diamond 1

कम से कम लेवल- 40

फ्री फायर मैक्स इंडिया कप 2025 को लेकर सोशल मीडिया का रिएक्शन?

इस टूर्नामेंट को लेकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा है। जैसे ही वापसी का ऐलान हुआ, X और इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे प्लेटफॉर्म पर फैंस का क्रेज देखने लायक था। इंडस्ट्री के कई एक्सपर्ट्स भी काफी इंप्रेस दिखें। फ्री फायर मैक्स की वापसी से BGMI को कड़ी टक्कर मिलनी शुरू हो गई है। अब भारत में मोबाइल ईस्पोर्ट्स को दोगुनी रफ्तार और दोगुना रोमांच मिलने वाला है। अगर आप भी खुद को प्रो प्लेयर मानते हैं और भारत में नाम कमाना चाहते हैं, तो 7 जुलाई 2025 को रजिस्ट्रेशन मिस मत कीजिए।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Airtel ने अचानक से गायब कर दिए 2 रिचार्ज प्लान, ग्राहकों को जोर का झटका!
Cello Lunch Box मात्र 600रू में ! देखें धमाकेदार डील्स