Google Quiz On Mangoes : आम को लेकर गूगल ने पूछा ऐसा सवाल, 99 प्रतिशत लोग हो जाएंगे फेल

Published : May 17, 2023, 12:54 PM IST
google

सार

गूगल इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से पूछा है कि भारत में आम को अलग-अलग भाषा में क्या कहा जाता है? क्विज में लोगों से आम शब्द का सही भाषा में मिलान करने को कहा गया है।

Google Quiz On Mangoes: आम गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल है। लोग इसे अलग-अलग तरीके से खाते हैं। कुछ लोग आम पन्ना खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग आम का श्रीखंड। आम देश के हर हिस्से में मिल जाते हैं और इसकी कई किस्में होती हैं। इस बीच गूगल ने आम की वैरायटी और रीजनल वेरिएशन को लेकर सवाल पूछा है।

इस सवाल को गूगल इंडिया के आधिकारिक हैंडल शेयर किया गया है। इसमें पूछा गया है कि भारत के अलग-अलग राज्यों में आम को क्या कहा जाता है?। इस क्विज की शीट को 15 मई को शेयर किया गया था। इसके पहले कॉलम में अलग-अलग भाषाओं में 'आम' शब्द लिखा है। वहीं, दूसरे कॉलम में भाषाओं के नाम दिए गए हैं।

 

 

लोगों ने अलग-अलग भाषा में बताया आम का नाम

क्विज में लोगों से आम शब्द का सही भाषा में मिलान करने को कहा गया। ट्वीट में लिखा है कि आम खाते समय आम को लेकर यह शीट बनाएं। कई यूजर्स ने गूगल के क्विज का जवाब दिया। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कि बताया कि आम को उनकी क्षेत्रीय भाषा में क्या कहा जाता है?

गूगल पहले भी कर चुकी है फूडी पोल

बता दें कि यह मौका नहीं है, जब गूगल ने इस तरह फूडी पोल किया हो। इससे पहले कंपनी ने दो अलग-अलग तरह की गूगल फोटो लाइब्रेरी की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें तस्वीर बिल्लियों से भरी हुई थी और दूसरी पिक में खाने की फोटोज लगी थी।

यह भी पढ़ें- अब इस कंपनी में जाने वाली है नौकरी ! 11000 कर्मचारियों की होगी छुट्‌टी, जानिए छंटनी की वजह

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

AI से बना वीडियो अब नहीं चलेगा! सरकार ने कस दिया शिकंजा, जानिए नए नियम
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...