24 घंटे में बंद हो जाएगा आपका Gmail अकाउंट ! बचाने का सिर्फ 1 ऑप्शन

Published : Sep 19, 2024, 10:05 AM IST
Gmail Account

सार

गूगल 20 सितंबर से 2 साल से ज़्यादा समय से इनएक्टिव पड़े 20 लाख से ज़्यादा Gmail अकाउंट्स को बंद करने जा रहा है। सर्वर में जगह बनाने के लिए उठाया जा रहा यह कदम आपके लिए खतरे की घंटी भी हो सकता है।

टेक डेस्क : 20 सितंबर को गूगल (Google) बड़ा एक्शन लेने जा रहा है। करीब 20 लाख Gmail अकाउंट बंद कर दिए जाएंगे। इनमें आपका भी जीमेल हो सकता है। अगर आपने भी लंबे समय से अपने अकाउंट की तरफ देखा तक नहीं है तो आपका अकाउंट खतरे में हैं। जानकारी के मुताबिक, गूगल इनएक्टिव जीमेल अकाउंट्स को हमेशा-हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। यह कदम सर्वर में जगह बनाने के लिए है। जानिए अपना अकाउंट बचाने के लिए अब आपके पास क्या ऑप्शन हैं..

गूगल कौन से जीमेल अकाउंट बंद करेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे अकाउंट्स जो दो साल से ज्यादा ज्यादा समय से यूज ही नहीं हो रहे हैं, उन्हें ही डिलीट किया जाएगा। दरअसल, बहुत से लोग एक से ज्यादा गूगल अकाउंट बनाकर छोड़ देते हैं। उनका कोई इस्तेमाल नहीं होता है। इसकी वजह से सर्वर स्टोरेज में प्रॉब्लम्स होती हैं। इन्हें मैनेज करने के लिए गूगल सिर्फ एक्टिव अकाउंट को ही चालू रखने पर फोकस कर रहा है।

यूजर्स को भेजा जा रहा नोटिफिकेशन

गूगल अपने यूजर्स को जीमेल अकाउंट एक्टिव रखने के लिए लगातार नोटिफिकेशन भेजता है लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में अकाउंट्स कई-कई साल तक यूज में ही नहीं रहते हैं। इसका साफ मतलब होता है कि ये अकाउंट्स एक्टिव नहीं हैं। इन्हें गूगल के इनएक्टिव पॉलिसी के तहत बंद किया जाएगा। इसे बचाने का सिर्फ एक ऑप्शन है कि 20 सितंबर से पहले अपने अकाउंट को एक बार ओपन करके मेल सेंड या इनबॉक्स के मेल्स बढ़ लें।

Gmail अकाउंट को बचाने के लिए क्या करें

  • जीमेल अकाउंट को डीएक्टिवेट होने से बचाने के लिए सबसे पहले अपना जीमेल अकाउंट लॉगिन करें।
  • अपने अकाउंट से किसी को ईमेल सेंड करें या इनबॉक्स के मेल्स को पढ़ें।
  • गूगल फोटो अकाउंट में साइन इन करके फोटो शेयर करने से भी अकाउंट डीएक्टिवेट होने से बचा सकते हैं।
  • जीमेल अकाउंट को लॉगिन करके यूट्यूब पर कोई वीडियो देखने से भी अकाउंट बंद नहीं होगा।
  • गूगल ड्राइव का यूज करके भी अपना जीमेल अकाउंट डिलीट होने से बचा सकते हैं।
  • जीमेल अकाउंट पर साइन इन करके गूगल सर्च इंजन पर कुछ सर्च करके भी अकाउंट बचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

iOS 18: ऐप्स को ऐसे करें लॉक और हाइड, कोई नहीं कर पाएगा ताकझांक

 

सबसे सस्ता लैपटॉप: ₹35,990 में बेहतरीन डील?

 

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स