गुम हो जाए फोन या कोई चुरा ले, फटाफट ढूंढ लाएगा Google का ये फीचर!, जानें कैसे

Published : Apr 10, 2024, 12:48 PM IST
Find My Device

सार

गूगल ने अब फाइंड माय डिवाइस का अपग्रेड वर्जन पेश किया। गूगल ने अपने Pixel 8 और Pixel 8 Pro के यूजर्स के लिए खास फीचर दिया है। ये लोग फोन के बंद होने या बैटरी खत्म होने की दशा में भी फाइंड माई डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते है।

टेक डेस्क. अगर आपका मोबाइल फोन घर में कही खो जाता है, तो इसका समाधान आ चुका है। गूगल के खास फीचर फाइंड माय डिवाइस के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। इसकी मदद से आप फोन को खोज सकते है। अब गूगल ने अब फाइंड माय डिवाइस का अपग्रेड वर्जन पेश किया। इसका ऐलान बीते साल मई में किया था। आईए जानते है इस फीचर के बारे में।

जानें फाइंड माय डिवाइस नेटवर्क के बारे में

आपको तो पता ही होगा एप्पल का फाइंड माय नेटवर्क का नाम तो सुना होगा। इसमें नेटवर्क यूजर्स खोए हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को ढूंढ सकते है। इससे उस डिवाइस की लोकेशन का पता भी लगा सकते है। इसी तरह गूगल फाइंड माय डिवाइस फीचर काम करता है। दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा एंड्रॉइड डिवाइसों की पॉवर का यूज करता हैं। यह ऑफलाइन ट्रैकिंग के साथ अरबों एंड्राइड डिवाइस के लिए क्राउड सोर्स नेटवर्क काम करता है।

बंद फोन पर भी करता है ये फीचर

गूगल ने अपने Pixel 8 और Pixel 8 Pro के यूजर्स के लिए खास फीचर दिया है। ये लोग फोन के बंद होने या बैटरी खत्म होने की दशा में भी फाइंड माई डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते है। हालांकि गूगल इसकी जानकारी नहीं दी है कि यह फीचर काम कैसे करता है।

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास एंड्राइड 9 पाई ओएस बेस्ड स्मार्टफोन होना जरूरी होगा। गूगल के मुताबिक, इस फीचर में नेटवर्क लोकेशन डेटा और पूरे डिवाइस की लोकेशन रिपोर्टिंग का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होता है।

फीचर का अपग्रेड वर्जन सिर्फ दो देशों में

गूगल ने फाइंड माय डिवाइस का अपग्रेड  वर्जन सिर्फ अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया है। अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि भारत सहित दूसरे देशों में ये फीचर कब लॉन्च होगा।

यह भी पढ़ें…

इन खूबियों से लैस है दुनिया का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन, जानें कीमत

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स