
टेक डेस्क. इस साल स्पेन में टेक्नोलॉजी से जुड़ा सबसे बड़ा इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2024 का आयोजन हुआ। इस इवेंट में चीन की कंपनी नूबिया ने फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया था। आखिरकार अब कंपनी ने उस फोन को लॉन्च किया गया है। इस फोन का नाम Nubia Flip 5G है। अब इस फोन की प्री-सेल शुरू हो गई। हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर 16 अप्रैल से बेचा जाएगा।
फोन के दो वेरिएंट
फोल्डेबल स्मार्टफोन Nubia Flip 5G के दो वेरिएंट लॉन्च हुए हैं। इसमें 8GB और 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 34 हजार 500 रुपए है। दूसरे वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता हैं। इसकी कीमत 42 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इस फोन को 2 लाख बार अनफोल्ड किया जा सकता है।
शानदार है इस फोन के फीचर
इस फोन में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1188X2790 पिक्सल को सपोर्ट करता है। इसमें खास बात ये है कि फोन में 1.43 इंच का मिनी डिस्प्ले भी मिलता है। इस स्मार्टफोन का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन की पीछे के हिस्से में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो कैमरा सेंसर हैं।
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7th Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। यह फ्लिप स्मार्ट ड्यूल रैल सस्पेंडेड हिंज के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,310 mAh की बैटरी और 33W चार्जर मिलता है।
यह भी पढ़ें…
भारत ही नहीं अब दुनिया के इन 7 देशों में भी कर सकते हैं UPI, देखें लिस्ट
Whatsapp की छुट्टी कर सकता है Google का नया मैसेजिंग ऐप, धड़ाधड़ चलेगा बिना इंटरनेट
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News