
iPhone 17 Cheapest Price in World: ऐपल ने आईफोन 17 सीरीज ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। अब हर किसी के मन में सवाल है कि 'यह फोन सबसे सस्ता कहां मिलेगा?' चाहे आप इंडिया में खरीदना चाह रहे हों या विदेश ट्रिप पर प्लान कर रहे हों, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आईफोन 17 की कीमतें दुनिया के अलग-अलग देशों में कितनी हैं और कौन-सा देश इसे सबसे सस्ते दाम में बेच रहा है?
आईफोन 17 में आईफोन 16 से बड़ा फायदा है। कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर है, लेकिन ऐपल ने स्टोरेज डबल करने का बड़ा ऑफर दिया है। जहां आईफोन 16 (128GB) 79,900 में लॉन्च हुआ था, वहीं नया आईफोन (256GB) सिर्फ 82,900 रुपए में उपलब्ध है। यानी सिर्फ 3,000 रुपए ज्यादा देकर आप डबल स्टोरेज पा सकते हैं।
| देश | iPhone 17 | iPhone Air | iPhone 17 Pro | iPhone 17 Pro Max |
|---|---|---|---|---|
| भारत | 82,900 रुपए | 1,19,900 रुपए | 1,34,900 रुपए | 1,49,900 रुपए |
| US | 799 डॉलर | 999 डॉलर | 1,099 डॉलर | 1,199 डॉलर |
| जापान | 129,800 येन | 159,800 येन | 179,800 येन | 194,800 येन |
| UAE | 3,099 दिरहम | 3,499 दिरहम | 4,299 दिरहम | 4,699 दिरहम |
| जर्मनी | 949 यूरो | 1,199 यूरो | 1,299 यूरो | 1,449 यूरो |
| यूके | 949 पाउंड | 999 पाउंड | 1,099 पाउंड | 1,199 पाउंड |
जापान: करीब 78,000 रुपए
यूएई: करीब 75,000 रुपए
अमेरिका: करीब 71,000 रुपए
जर्मनी: करीब 98,000 रुपए
UK: करीब 1,14,000 रुपए
आईफोन 17 प्रो 256GB की कीमत 1,34,900 रुपए है और 1TB वैरिएंट 1,74,900 रुपए में उपलब्ध है। वहीं, आईफोन 17 प्रो मैक्स 256GB मॉडल 1,49,900 रुपए और 2TB स्टोरेज वैरिएंट 2,29,900 रुपए में आता है। खास बात यह है कि ऐपल ने पहली बार 2TB स्टोरेज पेश की है, जो हाई-एंड यूजर्स के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- iPhone 17 Series: कैसे करें प्री-ऑर्डर, जानें EMI ऑप्शन और ऑफर्स
इसे भी पढ़ें- iPhone 17 Pro Max से बढ़िया iPhone 17? जानें कौन रहेगा बेस्ट डील