छोटा सा दिखता है पर जर्म्स का समंदर है ! लैपटॉप क्लीनिंग के 6 स्मार्ट टिप्स

Published : Jun 24, 2025, 02:49 PM IST
laptop cleaning tips

सार

Laptop Cleaning Tips: लैपटॉप की सफाई समय-समय पर जरूरी है। ऐसे में लंबे वक्त तक लैपटॉप चलाने वालों को इन 6 आसान टिप्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए। जानिए घर पर लैपटॉप क्लीन करने के तरीके।

बच्चों की पढ़ाई से लेकर ऑफिस जाने तक लैपटॉप जिदंगी का अहम हिस्सा बन गया है। चीज कोई भी हो ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना वो समय से पहले खराब हो जाती है। ऐसे में बहुत से लोगों को लैपटॉप साफ करने का तरीका पता नहीं होता । यदि आप भी उन्हीं में से हैं तो ये आर्टिकल काम का है। दरअसल, आज हम आपको लैपी क्लीन करने के उन 6 टिप्स के बारे में बताएंगे। जो डिवाइस को लंबे वक्त तक लाइफलाइन दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

लैपटॉप साफ करने के आसान टिप्स

1) लैपटॉप के कीबोर्ड, स्क्रीन में अक्सर धूल जम जाती है। लोग इसे साफ करने के लिए सूखे कपड़े का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। लैपटॉप क्लीनिंग के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज करें। ये आराम से सारी मिट्टी और धूल को हटा देता है। साथ ही स्क्रीन पर कोई स्क्रेच नहीं पड़ता है।

2) लैपटॉप का की बोर्ड बहुत सेंसटिव होता है। इसके अंदर या किनारों पर धूल जम जाती है। जिसे निकालना बहुत मुश्किल है। इस परेशानी से बचने के लिए आप लैपटॉप कवर का इस्तेमाल करें। एक तो ये डस्ट दूर रखेगा। साथ ही अगर पानी या कुछ और भी गिर जाता है तो डिवाइस सुरक्षित रहेगी।

3) लैपटॉप टच पैड थोड़ा नाजुक होता है। यदि हर दिन आप लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं, तो टच पैड खराब हो सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए एक्सटर्नल माउस यूज करें।

4) लैपटॉप रखने के लिए हमेशा अलग बैग रखें। इसमें किसी भी तरीके का सामान नहीं होना चाहिए। अगर आप कपड़ों और लैपटॉप को साथ रखते हैं तो डिस्प्ले खराब हो सकती हैं।

5) फोन की तरह बहुत से लोग लैपटॉप को अलग-अलग चार्जर से चार्ज कर लेते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। चार्जिंग के लिए हमेशा कंपनी चार्जर का इस्तेमाल करें। दूसरे चार्जर इंटर्नल पार्ट्स को डैमेज कर सकते हैं।

6) अगर लैपटॉप स्क्रीन कुछ ज्यादा ही गंदी है तो इसे साफ करने के लिए लैपटॉप क्लीनिंग लिक्विड का इस्तेमाल करें। हालांकि इसे भी 2 बार से ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए। ये स्क्रीन को खराब कर सकता है। ऑनलाइन स्टोर्स पर इसे आसानी से खरीदा जा सकता है।

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE 12th Result 2026: एक गलत क्लिक और बैंक अकाउंट साफ! जानें Fake Website और Scam Links से कैसे बचें
Google छोड़कर Palantir तक का सफर: कौन हैं अनु शर्मा? सोशल मीडिया पर जिनकी कहानी हुई वायरल