क्यों लैपटॉप कंपनियां चीन छोड़ भारत में खोल रही हैं फैक्ट्री?

Published : Apr 22, 2025, 09:49 PM IST

दुनिया की दिग्गज कंपनियां अब चीन की बजाय भारत में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं। जानते हैं कि इस बदलाव की बड़ी वजह क्या है?

PREV
17
दिग्गज कंपनियां अब भारत में कर रही मैन्युफैक्चरिंग

ASUS, HP और MSI जैसी दिग्गज कंपनियां अब भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं। आखिर क्यों?

27
वजह 1–भारत की PLI 2.0 योजना

भारत सरकार देश में निवेश करने वाली कंपनियों को 5% तक का प्रोत्साहन दे रही है, जिससे कंपनियों को लोकल मैन्युफैक्चरिंग में फायदा मिल रहा है।

37
वजह 2–अमेरिका-चीन तनाव

ट्रंप टैरिफ की वजह से चीन से जुड़े जोखिमों से बचने के लिए कंपनियां भारत में फैक्ट्रियां खोल रही हैं। यह ‘सेफ प्ले’ माना जा रहा है।

47
भारत में मैन्युफैक्चरिंग के नए हब

ASUS की मानेसर यूनिट हर 4 मिनट में एक लैपटॉप बना रही है। HP, डिक्सन और MSI भी बड़ी यूनिट्स खोल चुके हैं।

57
सिर्फ लागत नहीं, सरकारी प्रोजेक्ट भी वजह

लोकल मैन्युफैक्चरिंग से कंपनियां सरकारी टेंडर्स में हिस्सा ले सकती हैं– यह भी उनके लिए एक बड़ा फायदा।

67
चुनौतियां भी हैं…

भारत में अब भी लैपटॉप एक्सपोर्ट के लिए जरूरी टेस्टिंग लैब्स की कमी है। कई कंपनियां प्रोडक्ट्स को टेस्टिंग के लिए चीन भेजती हैं।

77
बढ़ रही भारत की मैन्युफैक्चरिंग पावर

बहरहाल, अगर सभी बाधाएं दूर हो जाएं, तो भारत दुनिया का अगला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Read more Photos on

Recommended Stories