लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अमेजन पर तगड़ा ऑफर चल रहा है। लाखों की कीमत वाला लैपटॉप महज कुछ हजार रुपए में ही खरीदने का मौका है। इस डिस्काउंट का फायदा उठाने जल्द से जल्द खरीदारी कर सकते हैं। 

टेक डेस्क : लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं तो इस डील पर नजर डाल लें। यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। इतना किफायती लैपटॉप आज तक नहीं खरीदा होगा। दरअसल, Amazon पर जबरदस्त डिस्काउंट चल रहा है। लाखों रुपए का प्रोडक्ट महज कुछ हजार में ही घर लाने का शानदार मौका है। ये प्रोडक्ट्स ऐसे-वैसे नहीं बल्कि ब्रांडेड और दमदार हैं। इनकी कीमत इतनी है कि इन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं किस लैपटॉप पर इतना बेहतरीन ऑफर्स चल रहा है..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इतना सस्ता क्यों मिल रहा लैपटॉप
अमेजन पर जिस लैपटॉप पर भारी-भरकम छूट मिल राह है, वह Dell Latitude E5470 Intel Core i5 6th Gen.6200u Processor 14.1 Inches HD Screen Notebook Computer है। इसे अमेजन की Renewed कैटेगरी से खरीद सकते हैं। इसका मतलब यह है कि जो प्रोडक्ट्स रिटर्न किए जाते हैं, उन्हें इन कैटेगरी में रखकर आधी से भी कम कीमत में बेचा जाता है। इसका फायदा कस्टमर्स को होता है। ये काफी कीमती होते हैं लेकिन Renewed कैटेगरी में इन्हें सस्ते में बेच दिया जाता है। इसलिए महंगे से महंगा प्रोडक्ट कम कीमत में खरीदने का मौका होता है।

सिर्फ 21,990 रुपए में खरीदें 1,29,000 वाला Laptop
Dell Latitude E5470 लैपटॉप इसी कैटेगरी में कंपनी बेच रही है। अगर आप लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन होगा। इसकी एक्चुअल कीमत 1,29,000 रुपए है लेकिन यह सिर्फ 21,990 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी कि कुल 82 प्रतिशत की छूट के साथ इस लैपटॉप को 1,07,010 रुपए की जबरदस्त बचत के साथ घर ला सकते हैं। यह शानदार डील है, जिसे खरीदना काफी आसान होता है।

इसे भी पढ़ें
Latest Smartphone: इस हफ्ते लॉन्च हुए दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन, नया फोन खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Techno Phantom X2 : कर्व्ड डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन ने लूटी महफिल, कैमरा, बैटरी, फीचर, प्राइज सब धांसू