Mixer Grinder बनेगा किचन स्टार, सुजाता से महाराजा तक की मिक्सी पर मेगा डिस्काउंट!

Published : Aug 25, 2025, 05:15 PM IST
mixer grinder price amazon

सार

Mixer Grinder Price: आज के समय में किचन का काम बिना मिक्सर ग्राइंडर के पूरा करना मुश्किल है। अमेजन पर सुजाता, महाराजा, फ्लिप्स, बजाज और बटरफ्लाई जैसे ब्रांड्स के मिक्सर ग्राइंडर आकर्षक डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। देखें ऑफर्स।

Mixer Grinder for home: आजकल बिना मिक्सर ग्राइंडर के बिना किचन का काम निपटाना बिल्कुल आसान नहीं है। भारत में सस्ते से लेकर महंगे ब्रांड्स के ग्राइंडर मिल जाएंगे, जो एडवांस फीचर्स के साथ कई साल की वारंटी पर आते हैं। यदि आप भी नया मिक्सर खरीदना चाह रहे हैं तो ज्यादा सोचने और एक्सप्लोर करने की बजाय अमेजन विजिट कर सकते हैं। यहां पर भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कंपनियों सुजाता, महाराजा, फिलिप्स और बजाज के मिक्सर ग्राइंडर बढ़िया डिस्काउंट पर मिल रहे हैं, जिन्हें चुना जा सकता है तो चलिए जानते हैं उन डील्स के बारे में जो वाकई आपके काम आ सकती हैं।

Sujata Mixer Grinder

लिस्ट में पहले नंबर पर सुजाता कंपनी के मिक्सर ग्राइंडर (sujata mixer grinder price) का नाम है, जो इस वक्त अमेजन पर 36% डिस्काउंट के साथ 7,360 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसकी असल कीमत 11,502 रुपए है। डील का फायदा उठाने पर 4,142 रुपए पर बचत की जा सकती है। खासियत की बात करें तो ये 1000 वाट की पॉवरफुल मोटर और 4 स्टेनलेस स्टील जार के साथ आती है। अक्सर ज्यादा मात्रा में मसाले पीसने की जरूरत पड़ती है तो ये प्रोडक्ट बढ़िया विकल्प बन सकता है।

ये भी पढ़ें- 249 वाला जियो पैक नहीं तो क्या हुआ, ये 5 रिचार्ज देंगे फुल डेटा कॉलिंग का मजा !

Philips mixer grinder 750 Watt

ज्यादा बजट नहीं है तो 750 वाट की फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर को चुन सकते हैं। 5,695 रुपए की MRP रेट पर आने वाला ये प्रोडक्ट अमेजन पर 32%छूट के साथ ₹3,899 में लिस्टेड है। यहां पर आपको 1.5 लीटर के दो जार, एक लीटर का मल्टीपर्पस जार, और 0.3 लीटर का चटनी जार मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Online: जियो या एयरटेल, किसका JioHotstar Plan देगा ज्यादा फायदा?

Maharaja Mixer Grinder Price

5,400 रुपए की कीमत वाला महाराजा मिक्सर ग्राइंडर अमेजन पर 51 फीसदी डिस्काउंट के साथ 2,624 रुपए में लिस्टेड है। यहां पर आपको 750 वाट की मोटर  20,000 RMP स्पीड के साथ आती है। यहां पर आपको 4 स्टेनलेस जार मिलेंगे। इस प्रोडक्ट पर दो साल की वारंटी मिलती है।

Bajaj 4 Jar Mixer Grinder

7,490 रुपए की कीमत वाला बजाज मिक्सर ग्राइंडर 55 फीसदी डिस्काउंट के साथ 3,406 रुपए में अमेजन से खरीदा जा सकता है। ये प्रोडक्ट 4 स्टेनलेस जार, 750W की दमदार मोटर के साथ आता है। यहां पर 2 इन 1 फंक्शन ब्लेड फीचर मिलता है।

Butterfly Mixer Grinder

अगर आप 5 जार के साथ बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर चाहते हैं तो बटरफ्लाई का ये प्रोडक्ट अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यहां पर आपको 750 वाट की हैवी ड्यूटी मोटर मिलती है। ज्यादा जानकारी के लिए अमेजन विजिट कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी इंटरनेट से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कोई भी पेमेंट करने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट अवश्य जांच लें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Airtel ने अचानक से गायब कर दिए 2 रिचार्ज प्लान, ग्राहकों को जोर का झटका!
Cello Lunch Box मात्र 600रू में ! देखें धमाकेदार डील्स