Alexa से पूछे गए ऐसे-ऐसे सवाल कि हंसी नहीं रोक पाएंगे, किसी ने गर्लफ्रेंड तो किसी ने पूछा- एलेक्सा क्या तुम्हारा कोई हसबैंड

Published : Jan 26, 2023, 11:44 AM ISTUpdated : Jan 26, 2023, 11:46 AM IST
alexa

सार

एलेक्सा का यूज ज्यादातर भारतीय या तो फन के लिए या फिर नॉलेज बढ़ाने के लिए करते हैं। पिछले साल एलेक्सा से बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से लेकर खाने-पीने की चीजें बनाने तक सवाल पूछे गए। इस लिस्ट में कई अटपटे सवाल भी पूछे गए हैं। 

टेक डेस्क : साल 2022 में एलेक्सा (Alexa) से भारतीयों ने ऐसे-ऐसे सवाल पूछे हैं, जिनके बारें में सोचकर ही आपकी हंसी छूट जाएगी। अमेजन (Amazon) की वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा से पिछले साल जो सवाल पूछे गए हैं, उसका डेटा कंपनी ने जारी किया है। लोगों ने एलेक्सा से बेहद दिलचस्प और अटपटे सवाल पूछा है। इन सवालों में किसी ने गर्लफ्रेंड पाने का तरीका पूछा है तो किसी ने पूछा है कि एलेक्सा क्या तुम्हारा भी हसबैंड है? आइए जानते हैं पिछले साल एलेक्सा से सबसे ज्यादा पूछे गए सवालों की लिस्ट में मजेदार सवाल...

2022 में एलेक्सा से पूछे गए मजेदार सवाल

  • एलेक्सा, क्या दुनिया में एलियंस मौजूद हैं?
  • एलेक्सा, आखिर पानी गीला क्यों है?
  • एलेक्सा, एक्ट्रेस आलिया भट्ट की उम्र क्या है?
  • एलेक्सा, अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम बताओ?
  • एलेक्सा, जॉन सीना कितना स्ट्रॉन्ग है?
  • एलेक्सा, मुझे रश्मिका मंदाना के बारें में सबकुछ बताओ?
  • एलेक्सा, क्या तुम छोटा भीम को भी जानती हो?
  • एलेक्सा, ये रॉकी भाई कौन है?
  • एलेक्सा, ये डुग्गु कौन है?
  • एलेक्सा, मिकी माउस की उम्र कितनी होगी?
  • एलेक्सा, लिटिल सिंघम कौन है?
  • एलेक्सा, क्या तुम्हारे टूथपेस्ट में नमक है?
  • एलेक्सा, पनीर बटर मसाला कैसे बनाऊं?
  • एलेक्सा, तुम्हारा मुंह किधर है?
  • एलेक्सा, क्या मुझे नहाना चाहिए?
  • एलेक्सा, क्या तुम मेरा होमवर्क कर सकती हो?
  • एलेक्सा, मुझे एक गर्लफ्रेंड चाहिए, कैसे मिलेगी?
  • एलेक्सा, क्या तुम्हारा भी कोई पति है?
  • एलेक्सा, क्या तुम भी पहले शरारती थी?
  • एलेक्सा, जब गाय हरी घास खाती है तो उसका दूध सफेद कैसे हो जाता है?
  • एलेक्सा, शोले फिल्म का डायलॉग सुनाओ ना?

इसे भी पढ़ें

क्या है ICE फॉर्मेट.. जिसमें रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान', देश में पहली बार इस फॉर्मेट में आई कोई फिल्म

 

Smartphone खोने पर भी सेफ रहेगा आपका बैंक अकाउंट, बस करना होगा छोटा सा काम

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स