
टेक डेस्क : आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की खूब चर्चा है। आए दिन एआई नए-नए क्रिएशन कर रहा है। इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से कभी राम जी की तस्वीरें बनाई जा रही हैं तो कभी दुनियाभर के अमीरों की गरीबी के फोटोज शेयर किए जा रहे हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें AI ने बताया है कि जैसे-जैसे किसी लड़की की उम्र बढ़ती है, उसके चेहरे में किस तरहा का बदलाव आता है। देखिए वीडियो...
बचपन से बुढावा तक कैसे बदलता है लड़की का फेस
जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एआई जेनरेटेड एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उम्र के साथ लड़की का चेहरा कैसे बदलता है, यह दिखाया गया है। वीडियो में दिख रहा कि लड़की का फेस बचपन से बुढापे तक किस तरह बदलता रहता है। इस वीडियो क्लिप में लड़की की हर उम्र की तस्वीर दिखाई गी है। AI टूल की मदद से यह वीडियो बनाया गया है। अपने पोस्ट पर आनंद महिंद्रा ने 'हॉन्टिंगली ब्यूटीफुल' का कैप्शन भी दिया है।
AI ने बनाया खूबसूरत वीडियो
इस वीडियो को शेयर कर महिंद्रा ने लिखा है- 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जेनरेट पोर्ट्रेट्स का पोस्ट मुझे मिला है। इसमें लड़की को 5 से 95 साल तक होते दिखाया गया है। मैं AI की पावर से इतना नहीं डरूंगा अगर यह इसी तरह की खूबसूरत चीजें बनाए।’ अब तक आनंद महिंद्रा की इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। करीब 1700 से ज्यादा रीट्वीट् हुए हैं और 14 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है। यूजर्स अपना अलग-अलग रिएक्शन इस पोस्ट पर दे रहे हैं।
AI का क्रिएशन, यूजर्स का रिएक्शन
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि यह बहुत बड़ा है और इस बात का डर है कि एआई कहीं ह्यूमन इंटेलिजेंस की जगह न ले ले। इससे दुनियाभर में जॉब की मारामारी हो सकती है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि सोचो कि AI एक फिक्शनल मूवी है और ह्यूमन ब्रेन उस फिल्म को डायरेक्ट कर रहा है। क्योंकि बिना डायरेक्टर एआई का सर्वाइव करना पॉसिबल ही नहीं है। वहीं, एक और यूजर ने इसे एआई को दुनिया बदलने वाला बताया है। आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर तमाम कमेंट्स आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
21 की उम्र में कैसे दिखते थे भगवान श्रीराम, AI ने बनाई तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
कहानी उस डिजिटल आर्टिस्ट की...जिसने चुटकी में बिल गेट्स से लेकर मुकेश अंबानी तक को गरीब बना डाला
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News