BSNL का धांसू प्लान : कम दाम में लंबी वैलिडिटी, एक बार रिचार्ज और 5 महीने की फुरसत

Published : Mar 14, 2023, 05:42 PM IST
BSNL Recharge Plans

सार

कम पैसे में अगर आप ज्यादा वैलिडिटी वाला प्लान खोज रहे हैं तो BSNL आपके लिए बेहतरीन रिचार्ज प्लान लेकर आया है। एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको 5 महीने तक अपना फोन रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टेक डेस्क : BSNL इतना धांसू रिचार्ज प्लान लेकर आया है, जिसमें कम पैसे में ही यूजर्स को जबरदस्त वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान से Vi और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी लगातार अपने प्लान में अपडेट करती है। इसी बीच एक बार फिर भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने 400 रुपए से कम में शानदार प्लान पेश कर दिया है। इसमें यूजर्स को काफी कुछ फ्री और अनलिमिटेड मिलने वाला है। आइए जानते हैं इस स्पेशल प्लान के बारें में..

5 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान

BSNL का 397 रुपये वाला प्लान जबरदस्त और धांसू है। इतने के रिचार्ज पर कस्टमर्स को 150 दिनों की मतलब सीधे-सीधे 5 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। एक बार रिचार्ज कराने के बाद 5 महीने की फुरसत हो जाएगी। BSNL के सबसे स्पेशल और पॉपुलर प्लान में से यह एक है।

BSNL का 397 रुपये वाला प्लान

कंपनी इस प्लान में 60 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 2 जीबी डेली इंटरनेट बेनिफिट दे रही है। यूजर्स को हर दिन 100 SMS और फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन का भी फायदा उठा सकते हैं। आप फ्री में किसी भी नेटवर्क पर बात कर पाएंगे। वाउचर को रिफिल कर कस्टमर्स 60 दिनों के बाद अनलिमिटेड डेटा और कालिंग को फिर से शुरू कर सकते हैं।

80 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

इसके साथ ही BSNL का एक और प्लान भी है। इस प्लान में कस्टमर को 399 रुपए का रिचार्ज करने पर 80 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान हर दिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है।

इसे भी पढ़ें

8 मिनट में बैटरी फुल चार्ज : आजतक नहीं देखा होगा ऐसा मोबाइल चार्जर, वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन भी

 

अब Unknown Calls से मिल जाएगा छुटकारा, WhatsApp ला रहा है कमाल का फीचर !

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स