WhatsApp पर अब बिना नाम बना पाएंगे Groups, जानें कितने मेंबर कर पाएंगे ऐड

Published : Aug 24, 2023, 01:34 PM ISTUpdated : Aug 24, 2023, 01:36 PM IST
WhatsApp

सार

अभी वॉट्सऐप में ग्रुप्स बनाने के लिए उसका नाम रखना पड़ता है। फोटो और ग्रुप डिस्क्रिप्शन ऑप्शनल रखा गया है। अब यूजर्स को ग्रुप्स के नाम से भी लिबर्टी मिलने जा रही है। मतलब बिना नाम के वे ग्रुप बना पाएंगे।

टेक डेस्क : WhatsApp अपने यूजर्स को एक जबरदस्त फीचर्स देने जा रहा है। इस फीचर (WhatsApp Latest Feature) से वॉट्सऐप यूजर बिना नाम डाले अपने फेंड्स के साथ ग्रुप्स बना पाएंगे। Meta के CEO मार्क ज़ुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह फीचर बहुत जल्द रोलआउट कर दिया जाएगा। इस फीचर में ग्रुप नेम की जरूरत ही नहीं होगी। ज़ुकेरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'जब चैट में शामिल होने वाले लोगों के आधार पर वॉट्सऐप ग्रुप का नाम रखना चाहते हैं और आपके पास कोई और नाम नहीं है तो भी आप ग्रुप क्रिएट कर पाएंगे। यह फीचर जल्द आ रहा है।'

WhatsApp पर कैसे बनता है ग्रुप

अभी वॉट्सऐप में ग्रुप्स बनाने के लिए उसका नाम रखना पड़ता है। फोटो और ग्रुप डिस्क्रिप्शन ऑप्शनल रखा गया है। अब यूजर्स को ग्रुप्स के नाम से भी लिबर्टी मिलने जा रही है। मतलब बिना नाम के वे ग्रुप बना पाएंगे। हालांकि, यह फीचर वॉट्सऐप अपने आप ही ग्रुप में मौजूद मेंबर्स के नाम के आधार पर ग्रुप का नाम रख लेगा। अगर एडमिन को यह नाम न पसंद आए तो वह अपनी पसंद का नाम बदल सकता है।

वॉट्सऐप ग्रुप में कितने लोग हो पाएंगे ऐड

नए फीचर यानी बिना नाम वाले वॉट्सऐप ग्रुप में सिर्फ 6 मेंबर ही जुड़ पाएंगे। अगर ग्रुप में 6 सदस्य से ज्यादा लोग हैं तो फिर उसे नाम देना होगा। इसके अलावा बिना नाम वाले ग्रुप में जितने भी मेंबर होंगे, उन्हें ग्रुप का नाम अलग-अलग दिखाई देगा। मतलब ग्रुप मेंबर जिस नाम से कॉन्टैक्ट सेव किए होंगे, उस आधार पर हर किसी के पास अलग-अलग नाम आएगा। वॉट्सऐप की तरफ से बताया गया है कि इस फीचर को अगले कुछ हफ्तों में दुनियाभर के यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस फीचर का इस्तेमाल एंड्रॉइड, आईओएस और वेब यूजर्स कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

57,000 साल में देख पाएंगे YouTube के सभी Videos, जानें दिलचस्प फैक्ट्स

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स