
टेक डेस्क : एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी कंपनी ट्विटर (Twitter) से रिजाइन का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। अब कंपनी से एक और इस्तीफा हुआ है। ट्विटर की ट्रस्ट एंड सेफ्टी हेड Ella Irwin ने मस्क का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने अपने रिजाइन की जानकारी खुद ही रायटर्स को दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उनके इस्तीफे की अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। आइए जानते हैं कौन हैं Ella Irwin और उन्होंने एलन मस्क का साथ क्यों छोड़ा है...
Ella Irwin कौन हैं
पिछले साल 2022 जून में Ella Irwin ने ट्विटर जॉइन किया था। कुछ ही महीने बाद नवंबर 2022 में उन्हें ट्विटर के ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीम की कमान सौंप दी गई। इस डिपार्टमेंट का हेड उन्हें Yoel Roth ने इस्तीफा देने के बाद बनाया गया था। Ella ट्विटर पर कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े काम को लीड िकया करती थीं। उनके ही सुपरविजन में कंटेंट को मोडिफाई या रिमूव किया जाता था।
Twitter से इस्तीफा क्यों
Ella Irwin ने रिजाइन क्यों दिया है, यह साफ नहीं हो सकता है लेकिन उन्होंने ऐसे समय इस्तीफा दिया है, जब ट्विटर पर पिछले साल से कंटेंट मॉडरेशन को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी एडवरटाइजर्स को भी प्लेटफार्म पर दुरुस्त नहीं रख पा रही है। बता दें कि पिछले महीने ही ट्विटर की नई सीईओ पद पर एक महिला बैठी हैं। एलन मस्क ने फॉर्मर NBC यूनिवर्सल एडवरटाइजिंग चीफ लिंडा याकारिनो को कंपनी का सीईओ बनाया है। वे लंबे समय से एनबीसी के साथ काम कर रही थीं।
ट्विटर पर नया फीचर
हाल ही में ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को दो घंटे तक के वीडियो अपलोड करने का नया फीचर मिला है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स की मौज हो गई है। कई यूजर तो दो-दो घंटे की मूवी ही प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहे हैं। हालांकि, कई वीडियो को कॉपीराइट इशू के चलते कंपनी ने हटा दिया है। पिछले महीने ही मस्क ने PIP फीचर भी यूजर्स को दिया है। इसकी हेल्प से यूजर्स बिना रुके फीड और वीडियो एक साथ वॉच कर सकते हैं। वीडियो स्पीड को भी यूजर्स मैनेज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
WhatsApp का सबसे बड़ा एक्शन : भारत में 74,52,500 अकाउंट बैन, कहीं आपका Account भी तो नहीं
खुशखबरी: तीन नए शॉर्टकट शुरू करेगा Whatsapp, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News