Google Pay ने मौज करा दी ...फ्री में बांट दिए 80,000 रुपए, इन यूजर्स की हो गई बल्ले-बल्ले

गूगल पे ऐप में मिल रहे जबरदस्त रिवॉर्ड पर जब (Elon Musk) की नजर गई तो उन्होंने भी Twitter पर इस न्यूज रिपोर्ट पर रिप्लाई करते हुए Nice लिखकर कमेंट किया। वहीं, कुछ यूजर्स ने अपना एक्सपीरिएंस भी शेयर किया है।

Contributor Asianet | Published : Apr 10, 2023 11:52 AM IST / Updated: Apr 10 2023, 05:30 PM IST

टेक डेस्क : गूगल पे यूजर्स को एक समय तो ऐसा लगा कि उनकी चांदी हो गई है। कुछ लकी यूजर्स के अकाउंट ममें 80,000 रुपए तक आ गए लेकिन अगले ही पल सबकुछ सपने जैसा हो गया। हुआ यूं कि Google Pay में एक ग्लिच आया, जिससे कुछ लकी यूजर्स को एक ही झटके में 80 हजार रुपए तक मिल गए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने स्वीकार भी किया कि उन्हें गूगल पे पर 10 डॉलर से लेकर 1,000 डॉलर्स तक मिला है। गूगल पे ऐप में मिल रहे इस जबरदस्त रिवॉर्ड पर जब (Elon Musk) की नजर गई तो उन्होंने भी Twitter पर इस न्यूज रिपोर्ट पर रिप्लाई करते हुए Nice लिखकर कमेंट किया। बता दें कि एक यूजर्स ने अपना स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

 

 

आप भी चेक करें अपना अकाउंट

यूजर ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपना गूगल पे ओपन किया, उन्हें यह रिवॉर्ड मिला है। उन्होंने बताया कि आपको भी अपना अकाउंट चे करना चाहिए। उन्होंने रिवॉर्ड देखने का तरीका भी बताया। यूजर ने कहा कि गूगल पे पर जाकर Deals टैब पर जाएं और यहां Rewards सेक्शन में जाकर टैप करें। बता दें कि यह सिर्फ उनके साथ ही नहीं हुआ है कई और यूजर ऐसे हैं, जिन्हें ये अवॉर्ड मिला है। रेडिट पर भी कई यूजर्स ने इस बात को एक्सेप्ट किया है।

एक यूजर को मिला 80,000 रुपए

एक यूजर ने बताया कि उसे गूगल पे की तरफ से 1072 डॉलर यानी करीब 87,865 रुपए का रिवॉर्ड मिला है। अब रिवॉर्ड मिलना बंद हो गया है। कंपनी ने इसे एक ग्लिच बताया है। रहमान ने बताया कि 'ये ईमेल इसलिए आपको भेजा जा रहा है, क्योंकि आपके गूगल पे में गलती से कैश डिपॉजिट हो गया है। अब यह इश्यू ठीक हो गया है। हो सकता है पैसे वापस भी ले लिए जाएं। हालांकि, अगर किसी यूजर ने रिवॉर्ड को यूज कर लिया है तो उसे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि गूगल की तरफ से कहा गया है कि अगर किसी ने इस रिवॉर्ड को यूज कर लिया है तो उसके अकाउंट से पैसे नहीं कटेंगे। जिनके पास से गूगल ने रिवॉर्ड रिवर्स नहीं किया है, वे उस पैसे को रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

गलत मोबाइल नंबर पर हो जाए रिचार्ज तो क्या करेंगे आप? जानें पैसे वापस पाने की बेहतरीन TRICK

 

आपको कैसी Photo चाहिए...पलक झपकते ही बना देगा यह AI टूल, वो भी बिल्कुल FREE

 

Share this article
click me!