योग को और भी आसान बना देती है टेक्नोलॉजी, स्मार्ट गैजेट्स की लें मदद, हमेशा रहेंगे फिट

Published : Jun 21, 2023, 12:08 PM ISTUpdated : Jun 21, 2023, 12:30 PM IST
Yoga gadgets

सार

योग और टेक्नोलॉजी अगर एक साथ आ जाए तो कई काम आसान हो जाते हैं। योगासन करने के लिए आजकल कई स्मार्ट गैजेट्स आ गए हैं तो आसन को आसान बनाते हैं और आपको कई तरह के नुकसान से भी बचाने का काम करते हैं। 

टेक डेस्क : आज पूरी दुनिया में योग दिवस (International Yoga Day 2023) मनाया जा रहा है। योग प्राचीन काल से हमारी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। शरीर और मन को हेल्दी बनाने के लिए आप हर दिन योगाभ्यास कर सकते हैं। अगर आप टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं तो योग और भी आसान बन जाता है। आजकल कई ऐसे गैजेट्स और इक्विपमेंट मार्केट में अवेलबल हैं, जिनकी मदद से आप योग और भी स्मार्ट और आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास और स्मार्ट गैजेट्स के बारें में, जिन्हें आप योग में इस्तेमाल कर सकते हैं...

योगा मैट (Yoga Mat)

योगासन करने के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक योगा मैट (Yoga Mat) भी है। इससे फर्श पर योगा करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से प्रॉपर आसन कर पाते हैं। अलग-अलग पोश्चर में फिसलने और गिरने का डर नहीं रहता है। आप चाहें तो परफेक्ट स्मार्ट योगा एक्सरसाइज मैट योगीफाई जेन 2 घर ला सकते हैं और इसकी मदद से खुद को फिट बना सकते हैं। इस डिवाइस का यूज करने के लिए इसे अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से कनेक्ट करना होगा और फिर कहीं भी आप योग करने के लिए ऐप का इस्तेमाल करें। यह पर्सनल इन्स्ट्रक्टर की तरह है, जो गलत तरीके से आसन करने पर उसे सही करने का काम करता है।

फिटनेस एक्टिविटी ट्रैकर (Fitness Activity Tracker)

फिटबिट चार्ज 3 (Fitbit Charge 3) की मदद से आप योग करते वक्त अपनी कैलोरी बर्न, सांस, हर्ट रेट और नींद की टाइमिंग पर फोकस कर सकते हैं। यह आपकी हेल्प कर योगा सेशन में काफी सुधार करता है। मार्केट में कई फिटनेस ट्रैकर अवेलबल है। ऑनलाइन भी आप इसे खरीद सकते हैं।

स्मार्ट वाटर बॉटल (Smart Water Bottle)

स्मार्ट वाटर बॉटल भी योग के समय आपकी हेल्प करते हैं। WateReminder एक ऐसा ही वाटर बॉटल है। 60 मिनट में यह फुल चार्ज हो जाता है और पूरे 10 दिनों तक चलता है। इसमें मिलने वाली मैग्नेटिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी सबसे खास है। इसकी स्मार्ट डिस्प्ले पर योग से जुड़ी इंफॉर्मेशन आपको मिलती है। जैसे- वाटर रिमाइंडर, टाइम और डेट जैसी जानकारियां। इस स्मार्ट बॉटल की हेल्प से डेली रूटीन में सही टाइम और सही मात्रा में आप पानी पी सकते हैं। अमेजन पर इस वक्त यह बॉटल डिस्काउंट में मिल रहा है। 21,718 रुपए वाले स्मार्ट बॉटल को आप 28 परसेंट के डिस्काउंट पर 15,718 रुपए में खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

योग के लिए बेस्ट हैं 5 मोबाइल Apps : इनकी हेल्प से घर पर ही करें आसन, हमेशा रहेंगे फिट एंड फाइन

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स