IT Sector Layoff : 2023 में अब तक कहां-कहां कितनों की गई नौकरी, यहां देखें पूरी लिस्ट

कोविड के वक्त टेक सेक्टर में बूम आया था और दुनियाभर की कंपनियों ने खूब हायरिंग की। 2022 के आखिरी-आखिरी तक टेक सेक्टर की हालत बुरी हो गई और नौकरियां जाने लगीं। 2023 में अब तक 1.39 लाख नौकरियां जा चुकी हैं।

Satyam Bhardwaj | Published : Mar 24, 2023 6:00 AM IST

टेक डेस्क : 23 मार्च गुरुवार का दिन आईटी सेक्टर में एक और बुरी खबर लेकर आया। दुनिया की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म Accenture ने ऐलान किया कि कंपनी 19,000 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकालेगी। पिछले 6 महीने से टेक कंपनियों में यही हाल देखने को मिल रहा है। आए दिन किसी न किसी टेक कंपनी से छंटनी ( Lay Off 2023) की खबर आ रही है। 2023 के शुरुआती 3 महीनों में ही लाखों लोगों की नौकरी जा चुकी है। गूगल, अमेजन, मेटा, ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियां भी इसमें पीछे नहीं हैं।

टेक कंपनियों में छंटनी क्यों

एक्सपर्ट का कहना है कि जब कोविड का दौर चल रहा था, तब ऑनलाइन शिफ्ट की वजह से मार्केट में तेजी देखी गई थी। इसी का फायदा उठाने के लिए टेक कंपनियों ने जरूरत से ज्यादा हायरिंग की थी लेकिन अब जब दुनिया में आर्थिक संकट दिख रहा है तब यही कंपनियां तेजी से लोगों को बाहर का रास्ता भी दिखा रही हैं। आइए जानते हैं इस साल कहां-कहां ौर कितने लोगों की नौकरी जा चुकी है..

यहां गई धड़ाधड़ नौकरियां

दुनियाभर में छंटनी के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के अनुसार, 2023 का तीसरा महीना चल रहा है और इसी साल अब तक 503 टेक कंपनियों ने 1, 39,165 लोगों की छुट्टी कर दी है। यहां जानें कहां-कहां एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला गया..

  1. Accenture ने ऐलान किया है कि वह 19,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।
  2. जॉब सर्च पोर्टल कंपनी Indeed ने 2,200 एम्प्लॉइज को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ क्रिस हयाम्स की सैलरी भी 25 प्रतिशत कम होगी।
  3. Meta जो कि Facebook, Instagram, WhatsApp की पैरेंट कंपनी है, उसमें दूसरे दौर की छंटनी होने जा रही है। करीब 10,000 नौकरियां जाएंगी।
  4. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने दूसरे राउंड में 9,000 लोगों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। इससे पहले करीब 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था।
  5. LinkedIn भी 617 एम्प्लॉइज की छुट्टी कर चुका है।
  6. लिंक्डइन की पैरेंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालने का ऐलान किया है।
  7. गूगल की पैरेंट कंपनी एल्फाबेट अपनी वर्कफोर्स का 6 प्रतिशत तक कम करेगी। कंपनी से करीब 12,000 लोगों को निकाला जाएगा।
  8. IBM Corp से 3,900 कर्मचारियों की छुट्टी होगी।
  9. एंटरटेनमेंट कंपनी Disney अगले हफ्ते फिर से 4,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। फरवरी में 7,000 लोगों को नौकरी से निकाला गया था।
  10. क्लाउड कम्युनिकेशन कंपनी ट्विलो टोटल वर्कफोर्स में 17 प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया है। 6 महीन में दूसरी बार कंपनी छंटनी कर रही है।
  11. ई-कॉमर्स कंपनी Ebay आने वाले दिनों में 4 प्रतिशत एम्प्लॉइज को बाहर निकालेगी। यह आंकड़ा करीब 500 का है।
  12. वीडियो कॉन्फ्रेंस सविर्स देने वाली कंपनी Zoom वर्कफोर्स को 15 प्रतिशत तक घटाएगी। 1,300 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी।
  13. Dell में 6,650 लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। टोटल वर्कफोर्स का करीब 5 प्रतिशत कम किया जाएगा।
  14. Tinder की पैरेंट कंपनी Match कुल वर्कफोर्स का 8 प्रतिशत कम कर सकती है।
  15. Pinterest करीब 4,000 एम्लॉइज में से 150 की छंटनी करने जा रही है।
  16. DoorDash भी 1,250 कर्मचारियों को बाहर करेगी।
  17. अमेरिकी कंपनी Paypal से भी करीब 2,000 कर्मचारियों की छंटनी होगी।

इसे भी पढ़ें

Accenture Layoff 2023 : अब दुनिया की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म में छंटनी, 19,000 एम्प्लॉइज की जाएगी नौकरी

 

Pristyn Care ने कहा- हमने 350 नहीं सिर्फ 45 कर्मचारियों को निकाला बाहर, वो भी परफॉर्मेंस के आधार पर...

 

Share this article
click me!