अब काम के दौरान iPhone यूज नहीं कर पाएंगे सरकारी कर्मचारी, जानें कहां और क्यों लगा बैन

Published : Aug 12, 2023, 10:22 AM ISTUpdated : Aug 12, 2023, 10:39 AM IST
Phone in Office

सार

अब काम के दौरान आईफोन का इस्तेमाल सरकारी कर्मचारी नहीं कर पाएंगे। डिजिटल विकास मंत्रालय ने अपने सभी कर्मचारियों को आईफोन और आईपैड का यूज न करने का आदेश दिया है। हालांकि, पर्सनल यूज के लिए आईफोन रख सकते हैं।

टेक डेस्क : पूरी दुनिया में Apple के iPhone का इस्तेमाल होता है। महंगे होने के चलते ये हर किसी के पास नहीं होते हैं। यही कारण है कि आईफोन होना स्टेटस सिंबल माना जाता है। अब रूस के डिजिटल विकास मंत्रालय ने आईफोन को लेकर एक चौंकाने वाला आदेश दिया है। मंत्रालय की तरफ से सभी कर्मचारियों पर काम करने के दौरान आईफोन और आईपैड के यूज पर बैन (Russia Bans iPhones for Government Officials) लगा दिया गया है। पर्सनल यूज के लिए आईफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर रूस में सरकारी कर्मचारियों को आईफोन यूज करने से क्यों मना किया गया है?

रूस में आईफोन को लेकर क्या है डर

बता दें कि सुरक्षा कारण की वजह से रूस ने सरकार कर्मचारियों को काम करते समय आईफोन इस्तेमाल न करने को कहा है। रूस के डिजिटल मंत्रालय (Ministry of Digital Development Communications and Mass Media, Russian) ने FSB (Federal Security Service) के सुरक्षा से जुड़े एक दावे के दो महीने बाद यह आदेश जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसी की तरफ से दावा किया गया था कि रूस में जासूसी के लिए अमेरिका ने बड़ी संख्या में ऐपल डिवाइस से करार किया है।

रूस के आरोप पर ऐपल का रिएक्शन

रूस में ऐपल को लेकर जिस तरह जासूसी का दावा किया जा रहा है, उससे आईफोन की कंपनी ऐपल ने साफ इनकार कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने इस मुद्दे को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। इसी जासूसी की डर की वजह से रूस के डिजिटल मंत्रालय ने अपने सभी कर्मचारियों को काम पर आईफोन का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है। इसमें आईफोन और आईपैड के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।

इसे भी पढ़ें

OnePlus दे रहा गजब का ऑफर, इन Smartphones पर 1, 2 साल नहीं लाइफटाइम वारंटी

 

57,000 साल में देख पाएंगे YouTube के सभी Videos, जानें दिलचस्प फैक्ट्स

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स