Microsoft Layoff 2023 : नहीं थमा छंटनी का तूफान, अब माइक्रोसॉफ्ट से इतने Employees की छुट्टी

Published : Jul 11, 2023, 06:01 PM IST
Microsoft Layoff 2023

सार

दिग्गज टेक कंपनी ने कस्टमर सर्विस, सपोर्ट और सेल्स टीम से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले मई में भी कंपनी ने छंटनी की थी। इस साल की तीसरी तिमाही तक कुल 10 हजार कर्मचारियों की जॉब जा सकती है।

टेक डेस्क : टेक कंपनियों में छंटनी का तूफान अभी नहीं थमा है। दिग्गज कंपनियों से कर्मचारियों की धड़ाधड़ नौकरियां जा रही हैं। अमेजन (Amazon), गूगल (Google), ट्विटर (Twitter), मेटा (Meta) जैसी कंपनियों में पिछले कुछ महीनों में कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Layoffs 2023) ने भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने जनवरी में 10,000 एंप्लाइज को बाहर करने का ऐलान किया था। इसी ऐलान के चलते इस राउंड में 276 कर्मचारियों की जॉब चली गई है।

किन विभागों में माइक्रोसॉफ्ट ने चलाई कैंची

माइक्रोसॉफ्ट ने जिन विभागों में कैंची चलाई है, उनमें ज्यादातर कर्मचारी कस्टमर सर्विस, सपोर्ट और सेल्स टीम से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी कर्मचारी अमेरिका के वाशिंगटन के ऑफिस में काम कर रहे थे। इस छंटनी से बेलेव्यू और रेडमंड ऑफिस के 210 और 66 वर्चुअल एंप्लाइज की जॉब पर असर पड़ा है।

छंटनी पर माइक्रोसॉफ्ट का रिएक्शन

इस छंटनी को लेकर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वर्कफोर्स के बेहतर इस्तेमाल के लिए कंपनी समय-समय पर अपना प्रबंधन करती है। बदलाव माइक्रोसॉफ्ट के नियमित वर्क का हिस्सा है। उनका कहना है कि कंपनी आगे भी कस्टमर्स की जरूरतों को ध्यान रखते हुए इस तरह के फैसले ले सकती है। बता दें कि इससे पहले मई में माइक्रोसॉफ्ट से 158 कर्मचारी निकाले गए थे। जनवरी में प्रस्तावित छंटनी से यह अलग छंटनी थी। वाशिंगटन के ऑफिस से तब भी कर्मचारी बाहर निकाले गए थे।

माइक्रोसॉफ्ट में कितनी जॉब जाएगी

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने ऐलान किया था कि 2023 के तीसरी तिमाही तक कंपनी कुल 10,000 पदों को खत्म कर देगी। इस ऐलान के बाद सीऐटल में कंपनी ने बड़ी छंटनी की और 2,700 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। इसके बाद से ही छंटनी का दौर शुरू है।

इसे भी पढ़ें

Google Layoff 2023: खतरे में गूगल कर्मचारियों की Jobs, अब यहां होने जा रही छंटनी

 

Oracle Layoff 2023 : अब दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने कर दी धड़ाधड़ छंटनी, इतने कर्मचारियों को जॉब से निकाला

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स