इस साल की शुरुआत से ही गूगल में छंटनी की खबर आ रही है। 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब फिर कई नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। कंपनी कुछ बदलाव के चलते कई लोगों को जॉब से निकाल सकती है।

टेक डेस्क : गूगल में काम कर रहे कर्मचारियों की जॉब्स पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। खबर आ रही है कि एक बार फिर बड़ी संख्या में छंटनी (Google Layoff 2023) होगी। यह छंटनी गूगल अपनी मैपिंग सर्विस WAZE में करेगी। इसकी शुरुआत भी हो गई है। Google Geo मैप डिविजन के हेड Chris Phillips ने हाल ही में इसकी जानकारी देते हुए WAZE एड्स मोनेटाइजेशन में रणनीतिक बदलावों के बारें में भी बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गूगल में कितने लोगों की जॉब जाएगी

गूगल WAZE एड मैनेजमेंट को ग्लोबल बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन (GBO) में बदलाव और फिर इसका गूगल मैप्स के साथ एलाइनमेंट पर फोकस कर रही है। इसी वजह से WAZE एड मोनेटाइजेशन में काम करने वाले मार्केटिंग, सेल्स, ऑपरेशन और एनालिटिक्स के एम्प्लॉइज की जॉब खतरे में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने रॉयटर्स को इसकी जानकारी देकर बताया कि Waze एडवरटाइजर्स के लिए बेहतर और लॉन्ग टर्म एक्सपीरियंस बनाने के लिए मौजूदा एडवरटाइजिंग सिस्टम को गूगल एड्स टेक्नोलॉजी में बदला जा रहा है। इसकी वजह से इस पर फोकस्ड होल्स को कम करने की जरूरत पड़ रही है।

WAZE में छंटनी का असर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने बुधवार को एडवरटाइजर्स और पार्टनर को बदलाव की जानकारी दी है। हालांकि, इस ईमेल में नौकरी में कितनी कटौती की जाएगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी है कि वेज यूनिट में इस समय 500 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। बता दें कि साल 2013 में गूगल ने करीब 1.3 बिलियन डॉलर में वेज को खरीदा था। इस साल की शुरुआत से ही गूगल में छंटनी की खबर आ रही है। पहले भी 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की खबर आ चुकी है। आईटी सेक्टर में लगातार हो रही छंटनी से काम कर रहे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें

Oracle Layoff 2023 : अब दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने कर दी धड़ाधड़ छंटनी, इतने कर्मचारियों को जॉब से निकाला

अब इस कंपनी में जाने वाली है नौकरी ! 11000 कर्मचारियों की होगी छुट्‌टी, जानिए छंटनी की वजह