
Smart Health Gadgets for Home Use : सोचिए अगर घर में बैठकर सिर्फ स्मार्टफोन की हेल्प से आप ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, ECG और यहां तक कि बुखार और ऑक्सीजन लेवल भी चेक कर सकें तो क्या आप रोज-रोज़ हॉस्पिटल या डॉक्टर के पास जाएंगे? नहीं ना.. आज जब दुनिया में हेल्थ टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि कुछ स्मार्ट डिवाइसेज सीधे आपके फोन से कनेक्ट हो जाते हैं और आपकी हेल्थ पर 24x7 निगरानी रखते हैं तो कई टेंशन खुद-ब-खुद खत्म हो जाते हैं। चलिए जानते हैं 5 ऐसी शानदार मेडिकल डिवाइस जो आपके फोन से जुड़कर आपके घर को एक स्मार्ट मिनी हॉस्पिटल बना सकते हैं...
अब आपका फोन बताएगा कि ब्लड प्रेशर कितना है। ये ब्लड प्रेशर मॉनिटर ब्लूटूथ से आपके फोन से जुड़ता है। मोबाइल ऐप में आपका Systolic, Diastolic और Pulse हिस्ट्री सेव हो जाती है। ये डेटा बाद में डॉक्टर से शेयर भी किया जा सकता है। Omron Connect और Qardio Heart Health जैसे कुछ ऐप इसमें आपकी हेल्प कर सकते हैं। इनसे हर दिन बीपी ट्रैकिंग डायरी में नोट करने की भी जरूरत नहीं है।
आप अपना शुगर लेवल इस डिवाइस से एक टैप में पता कर सकते हैं। ये छोटा सा ग्लूकोमीटर स्ट्रिप से खून का सैंपल लेकर डेटा को ऐप में भेज देता है। खाना खाने से पहले और बाद के रिडिंग्स एक ही जगह सेव हो जाते हैं। कुछ डिवाइस तो आपको अलर्ट्स भी देते हैं, जब शुगर लेवल डेंजर जोन में हो। इनके लिए Accu-Chek Instant Bluetooth, BeatO Glucometer जैसे डिवाइस बेहद काम के हो सकते हैं। ये डायबिटिक मरीजों के लिए परमानेंट हेल्पर की तरह होते हैं।
ये दिल की धड़कनों पर नजर रखने वाला छोटा डॉक्टर की तरह काम करता है। इसकी हेल्प से ECG कराने के लिए हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ेगा। ये छोटा डिवाइस हाथ में पकड़ने या चेस्ट पर लगाकर ECG रिकॉर्ड करता है। रिपोर्ट सीधे फोन में PDF फॉर्मेट में आती है। BPL Smart Oxy ECG जैसी डिवाइसेस हार्ट पेशेंट्स के लिए तुरंत जानकारी देते हैं।
ये डिवाइस बुखार का अलर्ट सीधा मोबाइल पर भेजता है। ये डिजिटल थर्मामीटर ब्लूटूथ या NFC से फोन से जुड़ता है। जैसे ही टेम्परेचर बढ़ता है, आपको ऐप पर नोटिफिकेशन मिल जाता है। बच्चों के लिए खासतौर पर बेहद यूजफुल है। रात में भी बिना जगाए टेम्परेचर चेक कर सकते हैं। इनमें Withings Thermo, iHealth Thermometer जैसे कुछ अच्छे माने जाते हैं।
इस डिवाइस की हेल्प से ऑक्सीजन लेवल और पल्स दोनों फोन बताता है। डिवाइस उंगली में लगाकर फोन से कनेक्ट हो जाता है। SPO2 और पल्स रेट का डेटा रियल टाइम में ऐप में आता है। कोरोना के बाद से इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसके लिए Dr. Trust Pulse Oximeter और BPL Smart Oxy जैसे कई ऑप्शन हैं। सांस की मरीजों के लिए बेहद जरूरी गैजेट्स माने जाते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता और एजुकेशनल उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, डायग्नोसिस या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी हेल्थ डिवाइस को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।