Apple के CEO टिम कुक को रिप्लेस कर सकते है सबीह खान, भारत से है खास कनेक्शन

Published : May 24, 2024, 04:18 PM IST
SAbih Khan Apple

सार

एप्पल के CEO टिम कुक की उम्रर 63 साल से हो गई है। ऐसे में उनके रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे है। अब  ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में संभावित CEO की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में सबीह खान का नाम भी है। जानिए उनका भारत से कनेक्शन…

टेक डेस्क. एप्पल के सीईओ टिम कुक जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। उनकी उम्र 63 साल हो गई है। ऐसे में उनके रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं। अब उनकी जगह भारतीय मूल के सबीह खान के एप्पल के CEO बनने के की उम्मीद की जा रही है। टिम कुक की बढ़ती उम्र से इंडस्ट्री में चर्चा है कि वह जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते है। उनके बाद कौन कंपनी सीईओ बनेगा, इसकी चर्चा तेज हो गई है।

टिम कुक 2011 में बने थे एप्पल के CEO

टिम कुक को साल 2011 में एप्पल का CEO बनाया गया था। उन्होंने कंपनी की ग्रोथ में अहम योगदान दिया है। अब उनके रिटायरमेंट की खबरों के बाद कंपनी का नया सीईओ कौन बनेगा इसकी रेस शुरू हो गई हैं। ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में संभावित CEO की लिस्ट जारी की थी।

जानें ब्लूमबर्ग की लिस्ट में किसका नाम

इस लिस्ट में पहला नाम जेफ विलिम्स का हैं। फिलहाल वह कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। लेकिन उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है।  ऐसे में उनके CEO बनने की उम्मीद कम है। अब इस लिस्ट में दूसरा नाम जॉन टेर्नस का हैं। फिलहाल वह कंपनी में एप्पल हार्डवेयर इंजीनियरिंग चीफ हैं। इस लिस्ट में अगला और सबसे मजबूत दावेदार का नाम एक भारतीय का है। उनका नाम सबीह खान का है। फिलहाल वह कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। इससे पहले वह कंपनी की टॉप एक्जीक्यूटिव्स की टिम में शामिल थे। उन्होंने साल 2019 में जॉनी इव की जगह ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर वह CEO नहीं बने तो उन्हें कम से कम COO बनाया जा सकता है।

जानें कौन हैं सबीह खान

सबीह खान भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। फिलहाल वह एप्पल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। वो एप्पल के ग्लोबल सप्लाई चेन पर निगरानी करते है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद साल 1966 में हुआ था। वह बचपन में ही अपने परिवार के साथ सिंगापुर में शिफ्ट हो गई थी। उन्होंने टफ्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने रेनसेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्होंने 1995 में एप्पल जॉइन किया था। 

यह भी पढ़ें…

Truecaller लाया AI बेस्ड जबरदस्त फीचर, यूजर्स क्रिएट कर सकेंगे डिजिटल वॉयस

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स