15 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Vivo V25, मिलेगा 50MP का सेल्फी कैमरा, खुद आंखों पर करता है फोकस

Published : Sep 12, 2022, 01:43 PM IST
15 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Vivo V25, मिलेगा 50MP का सेल्फी कैमरा, खुद आंखों पर करता है फोकस

सार

वीवो वी25 (Vivo V25) भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा। इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा है। यह खुद ही सेल्फी लेने वाले व्यक्ति की आंखों पर फोकस कर लेता है। वीवो वी25 का स्क्रीन 6.44 इंच का है।

टेक डेस्क। वीवो वी25 (Vivo V25) भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा। वीवो ने इसकी पुष्टि की है। मध्य अगस्त में वीवो ने भारत में अपना Vivo V25 Pro मोबाइल फोन लॉन्च किया था। V25 को पहले से ही दुनिया के कुछ चुनिंदा बाजारों में बेचा जा रहा है।वी25 प्रो की तरह, वीवो वी25 भी रंग बदलने वाली डिजाइन के साथ आएगा। यह वी25 प्रो से थोड़ा अलग दिखाई देगा। V25 में फ्लैट-किनारे वाला फ्रेम डिजाइन होगा, जबकि V25 प्रो का फ्रेम घुमावदार है। V25 Pro में होल पंच कट-आउट है। 

लगा है 6.44 इंच का स्क्रीन
वीवो वी25 का स्क्रीन 6.44 इंच का है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1080p और रिफ्रेश रेट 90Hz है। वीवो वी25 मीडियाटेक डाइमेंशन 900 चिप के साथ आता है। इसमें 12GB तक का रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। सॉफ्टवेयर एंड्रॉइड 12 पर आधारित फनटच ओएस 12 है। 

50एमपी का है सेल्फी कैमरा
वीवो वी25 को फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके पीछे तीन कैमरे लगे हैं। इसमें मुख्य कैमरा 64MP का है। इसके साथ ही एक 8 एमपी का अल्ट्रावाइड और एक 2एमपी का मैक्रो शूटर लगा है। मोबाइल का फ्रंट कैमरा 50एमपी का है। यह आई ऑटोफोकस तकनीक से लैस है। इसका मतलब है कि कैमरा खुद ही सेल्फी लेने वाले व्यक्ति की आंखों पर फोकस करेगा। 

यह भी पढ़ें- भारत में iPhone 13 की कीमत हुई कम, जानें क्या इसे खरीदना है अच्छा फैसला

5जी कनेक्टिविटी को करता है सपोर्ट
वीवो वी25 में 4,500mAh की बैटरी लगी है। फोन में 44W का फास्ट चार्जिंग दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। भारत में वीवो वी25 प्रो के 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 35,999 रुपए रखी गई है। उम्मीद की जा रही है कि वी25 की कीमत इससे कम होगी। 

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत में बिक रहे सबसे अच्छे 5G मोबाइल फोन, 20-30 हजार रुपए है कीमत
 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स