
टेक डेस्क. WhatsApp ने हाल ही में Google Play बीटा प्रोग्राम में एक नया अपडेट लाया है। WhatsApp का यह वर्जन 2.21.22.7 को रोल ऑउट किया गया है। इस वर्जन में आप बिजनेस एकाउंट के मैसेज को रेटिंग दे सकते हैं। WaBetaInfo की रिपोर्ट की माने तो यह फ़ीचर सिर्फ कुछ गिने चुने Android और iOS बीटा यूज़र्स के लिए अभी उपलब्ध है। आइये जानते हैं की इसमें और कौन-कौन से फ़ीचर देखने को मिलते हैं।
मैसेज रेटिंग फ़ीचर काम कैसे करता है
मैसेज रेटिंग सुविधा यूजर को रिएक्शन देने के लिए बिजनेस के मैसेज को रेट करने की अनुमति देगी। वे स्टार में एक मैसेज को रेटिंग देने में सक्षम होंगे, जिसमें आप फाइव स्टार तक अधिकतम रेटिंग दे सकते हैं. व्हाट्सएप्प बिजनेस एकाउंट (WhatsApp Business Account) से मिले मैसेज को रेटिंग करने के लिए सबसे पहले आप को मैसेज बॉक्स ओपन करना होगा। यहाँ आप 'Rating Option' दिखाई देगा जिसपे क्लिक करके आप मैसेज को रेटिंग दे पाएंगे।
कौन कौनसे यूजर कर पाएंगे इस्तेमाल
अभी आप सिर्फ उसी यूजर का मैसेज रेटिंग दे पाएंगे जिन्होंने WhatsApp Business अकॉउंट से मैसेज किया होगा। अगर कोई नॉर्मल WhatsApp यूजर है तो वो इस फ़ीचर का फ़ायदा नहीं उठा पायेगा। अभी इसे सिर्फ़ एंड्रॉइड बीटा टेस्टिंग(Beta Testing) यूजर के लिए सामने लाया गया है। उम्मीद है इसे जल्द ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।
इस फ़ीचर को लाने का सबसे बड़ा मकसद यह भी है कि WhatsApp Business से करोड़ो लोग समान खरीदते हैं। अगर यूजर को फीडबैक या रेटिंग देना हो तो ये विकल्प पहले मौजूद नही था। लेकिन अब इसे जल्द ही अपडेट के जरिये लॉन्च किया जाना है। इस फ़ीचर को लाने का सबसे बड़ा मकसद यह भी है कि WhatsApp Business से करोड़ो लोग समान खरीदते हैं।
फीडबैक से पड़ेगा बिजनेस अकाउंट को सीधा असर
अगर यूजर को फीडबैक (Feedback) या रेटिंग देना हो तो ये विकल्प पहले मौजूद नही था। लेकिन अब इसे जल्द ही अपडेट के जरिये लॉन्च किया जाना है। मतलब अगर आप किसी बिज़नेस अकाउंट से किसी सामान को मंगाते हैं तो अब आप के मैसेज बॉक्स में सीधे फीडबैक का ऑप्शन खुलकर सामने आ जायेगा। आप उस बिजनेस अकाउंट को सीधे स्टार में रेटिंग दे पाएंगे। फीडबैक देने के लिए पहले व्हाट्सप्प के पास ऐसा कोई ऑप्शन नहीं था।
यह भी पढ़े
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News