
टेक डेस्क : 2022 जाने में अब गिनती के दिन ही बचे हैं, 2023 से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। टेक सेक्टर (Tech Sector) के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा। खासकर एम्प्लाईज के लिए। इस साल बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने टेक इंडस्ट्री से अपनी नौकरी गंवा दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक 900 से ज्यादा कंपनियों में करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को बाहर का रास्ता (Tech Layoffs) दिखा दिया गया। इसके पीछे कारण दिया गया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। छंटनी करने वाली कंपनियों में ट्विटर, मेटा, एपल जैसी टॉप टेक कंपनियां शामिल रहीं। आइए जानते हैं टेक सेक्टर के लिए 2023 कैसा रह सकता है...
इतना बुरा दौर कभी नहीं रहा
ग्लोबल आउटप्लेसमेंट एंड करियर ट्रांजिशनिंग फर्म चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस की तरफ से एक आंकड़ा जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, साल 2022 में 965 टेक कंपनियों ने दुनियाभर में डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। टेक सेक्टर में इतना बुरा दौर इससे पहले कभी नहीं आया। इस साल का आंकड़ा 2008-2009 में आए रिसेशन से भी काफी ज्यादा रहा। साल 2018 में टेक कंपनियों ने करीब 65 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। 2009 में भी इतने ही कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ी थी।
टेक सेक्टर में कैसा रहेगा 2023
बता दें कि इसी साल नवंबर तक अमेरिकी टेक सेक्टर से 73,000 से ज्यादा कर्मचारी मेटा, ट्विटर, सेल्सफोर्स, नेटफ्लिक्स और अन्य टेक कंपनियों से निकाले गए हैं। भारत की बात करें तो टेक इंडस्ट्री से 17,000 से ज्यादा लोग निकाले गए हैं। ट्विटर, मेटा और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों ने ग्लोबली करीब 15,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। अब चूंकि यह साल जाने वाला है और नया साल आने वाला है, ऐसे में नए साल से टेक सेक्टर से काफी उम्मीदें हैं। लेकिन टेक छंटनी के एक क्राउडसोर्स डेटाबेस, Laoffs.fyi के डेटा के अनुसार, 2023 की शुरुआत टेक सेक्टर के लिए और भी ज्यादा खराब रह सकती है।
इसे भी पढ़ें
इन YouTube चैनलों के खिलाफ क्यों सख्त हुई सरकार, जानें ताबड़तोड़ एक्शन के पीछे की वजह
Year Ender 2022 : ये हैं इस साल के सबसे जबरदस्त स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News