
10 Things India Does Better: क्रिस्टन फ़िशर एक अमेरिकी महिला हैं जो सालों से भारत में रह रही हैं। अपने परिवार के साथ भारत में रहने वाली क्रिस्टन यहाँ की संस्कृति और जीवनशैली के साथ घुल-मिल गई हैं। यहाँ की कई चीज़ें उन्हें पसंद भी हैं और वो उनकी तारीफ़ भी करती हैं। वो भारत में अपने जीवन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रिस्टन ने अपने सोशल मीडिया पर उन 10 चीज़ों के बारे में बताया है जिनमें भारतीय सबसे अच्छे हैं। वे 10 चीज़ें ये हैं।
1- क्रिस्टन सबसे पहले कहती हैं कि यहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ सस्ती हैं। पोस्ट में बताया गया है कि भारत में इलाज का खर्च कम है, जिससे ज़्यादा लोग इलाज करवा पाते हैं।
2- सार्वजनिक परिवहन। क्रिस्टन कहती हैं कि भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सस्ता है। इसमें ट्रेन, बस और ऑटो का ज़िक्र है।
3- क्रिस्टन अपनी पोस्ट में कहती हैं कि भारत का खाना न सिर्फ़ स्वादिष्ट है, बल्कि सस्ता भी है।
4- क्रिस्टन आगे भारत में एक-दूसरे के प्रति सहयोग की बात करती हैं। उनका मानना है कि परिवार और समुदाय के बीच का संबंध और आपसी सहयोग बहुत मज़बूत होता है।
5- क्रिस्टन आगे भारत में संसाधनों की बात करती हैं। वो रीयूज़, रीसायकल और रिपेयर के बारे में भी बताती हैं।
6- क्रिस्टन आगे भारतीयों के काम के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत की बात करती हैं।
7- पोस्ट में आगे भारत के त्योहारों का ज़िक्र है।
8- वो सस्ती शिक्षा व्यवस्था के बारे में भी बताती हैं।
9- क्रिस्टन आगे मज़दूरों और लोगों की मेहनत का सही इस्तेमाल करने के बारे में बात करती हैं।
10- पोस्ट में आगे आस-पास मिलने वाली चीज़ों को खाने और दूसरी ज़रूरतों के लिए इस्तेमाल करने और टिकाऊ खेती के तरीकों के बारे में बताया गया है।
कई लोगों ने क्रिस्टन की पोस्ट पर अपनी राय शेयर की है। कई भारतीयों ने कहा कि ये सब सच है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News