लड़कियों की लाशों के साथ संबंध बनाने वाले उस ग्रुप की कहानी, जो ताबूत में बंद कर महिलाओं की सप्लाई करते हैं

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि लड़ाके महिलाओं की लाश के साथ भी संबंध बनाते हैं। उन्हें लड़कियों का नशा है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 23, 2021 11:45 AM IST / Updated: Aug 25 2021, 03:53 PM IST

काबुल. अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान की क्रूरता की कहानियां दिल दहला देने वाली हैं। दुनिया के हर एक कोने से तालिबान से पीड़ित महिलाएं अपने दर्द बयां कर रही हैं। चाहे वे अमेरिका में हो। ब्रिटेन में हो या फिर भारत में। वे बता रही हैं कि किस तरह से उन्होंने तालिबान के डर और दहशत के साए में जिंदगी काटी है। क्यों वे अपने वतन छोड़कर भागने पर मजबूर हो गईं। भारत में एक अफगानी महिला ने खुलासा किया कि तालिबानी इतने बड़े दरिंदे हैं कि वे महिलाओं की लाशों के साथ भी संबंध बनाते हैं।

नेटवर्क 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि तालिबानी तो महिलाओं की लाश के साथ भी संबंध बनाते हैं। उन्हें लड़कियों का नशा है। वे लड़कियों के साथ किसी भी हद तक की क्रूरता कर सकते हैं। अगर वे संबंध बनाना चाहते हैं और किसी ने उन्हें मना कर दिया तो वे उस लड़की को मार देंगे। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।

ताबूत में बंद कर सप्लाई की जा रही हैं लड़कियां
मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आया की अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने स्थानीय लड़कियों को ताबूत में बंद कर पड़ोसी देशों में सप्लाई करना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, 12 साल से कम उम्र की लड़कियों को भी शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

खराब खाना बनाने पर जिंदा जला देते हैं आतंकी
अफगानिस्तान में पूर्व जज ने तो दावा किया कि पिछले हफ्ते एक महिला ने खाना बनाया, लेकिन तालिबानी लड़ाकों को उसका टेस्ट पसंद नहीं आया तो उन्होंने महिला को जिंदा जला दिया। उन्होंने कहा कि तालिबानी अफगान परिवारों को अपनी बेटियों की शादी तालिबान लड़ाकों से करने के लिए भी मजबूर करते हैं।  
 
नेल पॉलिश लगाने पर ऊंगलियां काट दे रहे हैं
तालिबान इतना क्रूर है कि महिलाएं नेल पॉलिश लगा लें तो उनकी ऊंगलियां काट दी जा रही है। वहीं जीन्स पहनने पर अफगानों को कोड़े मारे जा रहे हैं। एक अफगानी लड़के ने बताया कि कैसे वो काबुल में दोस्तों के साथ घूम रहा था। तभी तालिबानी लड़ाकों ने उन पर इस्लाम का अनादर करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।  द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि कैसे कैसे दो लड़के भागने में सफल रहे। जबकि बाकी को पीटा गया। उनकी गर्दन पर चाबुक मारा गया और उन्हें धमकाया गया।

ये भी पढ़ें..

1- जब एयरपोर्ट पर गूंजने लगे किलकारियां, काबुल से रेस्क्यू के दौरान अफगान महिला ने दिया बच्चे को जन्म

2- काबुल में मौत का तांडव: जान बचाने के लिए एक के ऊपर एक चढ़ने लगे लोग, 7 लोगों की दबने से जान गई

3- मौत से बचाने के लिए लड़कियों के स्कूल रिकॉर्ड जलाए जा रहे, ऐसी है तालिबान के खौफ की डराने वाली कहानी

4- 8 तस्वीरें बताती हैं इंसान नहीं राक्षस हैं तालिबानीः किसी की नाक काटी-किसी की आंख निकाल ली

5- ये कर रहा तालिबान: लड़कियों को ताबूत में बंद कर भेज रहा दूसरे देश, खराब खाना बनाने पर जिंदा जला दिया     

Share this article
click me!