MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • ये कर रहा तालिबान: लड़कियों को ताबूत में बंद कर भेज रहा दूसरे देश, खराब खाना बनाने पर जिंदा जला दिया

ये कर रहा तालिबान: लड़कियों को ताबूत में बंद कर भेज रहा दूसरे देश, खराब खाना बनाने पर जिंदा जला दिया

काबुल. खाने का स्वाद खराब लगा तो तालिबान ने एक महिला को जिंदा जला दिया। सोचिए। ये स्थिति तब की है, जब तालिबान उदार होने की कोशिश कर रहा है। दावा कर रहा है कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। लेकिन ये कैसी सुरक्षा। खाना खराब बनाने की सजा मौत। एक पूर्व अफगान जज और महिला हिंसा के खिलाफ अभियान चलाने वाली नजला अयूबी ने महिलाओं पर तालिबान के कहर की पोल खोलकर रख दी है। महिलाओं के साथ क्या-क्या कर रहा तालिबान... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 21 2021, 12:44 PM IST| Updated : Aug 21 2021, 12:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

स्काई न्यूज से बात करते हुए नजला अयूबी ने बताया कि अफगानिस्तान के उत्तर में तालिबान लड़ाकों ने एक महिला को जिंदा जला दिया। महिला की गलती इतनी भर थी कि उसका बनाया खाना तालिबानी लड़ाकों को पसंद नहीं आया। स्वाद अच्छा नहीं लगा। 
 

26

तालिबानी महिला के घर में जबरदस्ती घुस गए और उससे खाना बनाने के लिए कहा। पहले तो महिला ने मना कर दिया, लेकिन डर के मारे खाना बनाया। इसके बाद भी तालिबानी लड़ाकों ने उसे जिंदा नहीं छोड़ा। 
 

36

ताबूत में लड़कियों की सप्लाई की जा रही है- नजला अयूबी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारी लड़कियों को ताबूतों (कॉफीन) में बंद कर पड़ोसी देशों में भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। कई परिवार अपनी बेटियों की शादी तालिबान लड़ाकों से करने के लिए मजबूर हैं।  
 

46

महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा कहां गया?- नजला अयूबी ने सवाल पूछा कि तालिबान तो कह रहा है कि वह लड़कियों-महिलाओं की सुरक्षा करेगा, लेकिन सुरक्षा का वादा अब कहां गया। क्या ऐसे महिलाओं की सुरक्षा करेगा। उन्होंने तालिबान के शासन को एक बुरा सपना बताया।  
 

56

कुछ दिनों पहले एक महिला को इसलिए गोली मार दी गई थी, क्योंकि उसने बर्का नहीं पहना था। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, महिला को ताखर प्रांत की राजधानी तालोकान में गोली मारी गई। 
 

66

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 12 साल से कम उम्र की लड़कियों की भी शादी तालिबानी लड़ाकों से कर दी जा रही है। एक महिला को टाइट कपड़े पहनने पर गोली मार दी गई। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें काबुल एयरपोर्ट के सामने तालिबान महिलाओं और बच्चों को कोड़े और लाठियों से मार रहा है।

ये भी पढ़ें...

1- कौन है वह जासूस जो कर सकता है तालिबान का अंत! पांच शेरों वाली घाटी में कर रहा तालिबान से युद्ध की तैयारी

2- किसी को गोली मारी, दुपट्टे से गला घोंटा और हाथ की नस काट दी, तालिबान ने हजारा के 9 लोगों को दी खौफनाक मौत

3- तालिबान के टेरर को बयां कर रही है यह तस्वीर: गोद में खून से सना बेटा-पास खड़ा बच्चा मांगता रहा रहम की भीख

4- Taliban की क्रूरता: इस पुलिसवाले ने ऐसा क्या किया, जो सरेंडर के बाद भी मारी गोली, लाश पर भी की फायरिंग

5- प्लेन, गन, नाइट विजन गॉगल्स...तालिबान के हाथ लगे अमेरिका के ऐसे हथियार, जो मचा सकते हैं तबाही

 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved