
वायरल डेस्क. अमेरिका की रहने वाली एंबर लेन ने अपनी कहानी से सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। महिला ने कुछ समय पहले अपनी जीभ को दो टुकड़ो में कटवा लिया। इसके पीछे जो उन्होंने कहानी बताई वो हैरान करने वाली है। महिला की इस अजीबोगरीब हरकत लोगों को चौंकाया ही पर इसके बाद जो चीजें हुई वो और ज्यादा हैरान करने वाली हैं।
अचानक उठाया ये अजीब कदम
43 वर्षीय एंबर लेन को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से 2014 में विकलांग घोषित कर दिया था। वे इस वक्त तक वकालत की प्रैक्टिस कर रही थीं, पर कई वजहों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें कॉम्प्लेक्स पेन सिंड्रोम था जिससे उन्हें शरीर में कई जगहों पर भयानक दर्द बना रहता था। इसी बीच उन्होंने ऐसा कदम उठाया कि सब हैरान रह गए।
दर्द ठीक हुआ, सेक्स लाइफ में भी आया बदलाव
एंबर ने हाल ही में अपनी जीभ को दो टुकड़ो में कटवा लिया। देखने में अब उनकी दो जीभें नजर आती हैं। एंबर का दावा है कि जीभ कटवाने से उन्हें शरीर में होने वाले भयानक दर्द से छुटकारा मिल गया है और तो और अचानक से उनकी सेक्स लाइफ बेहतरीन हो गई है। एंबर ने बताया कि उनकी जीभ को दो टुकड़ों में कटवाने का दूसरा सबसे बड़ा कारण खाने का स्वाद भी था। दरअसल, कई बीमारियों की वजह से डॉक्टर्स को उनकी पैंक्रियास (अग्न्याशय) को हटाना पड़ गया था। इस ऑपरेशन के बाद से उनकी जीभ का स्वाद पूरी तरह चला गया था। पर अब जीभ कटवाने के बाद उन्हें काफी फायदा हो रहा है, जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं।
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News