
लॉस एंजेलिस। अमरीकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री युवक ने क्रू मेंबर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भी यह युवक रूका नहीं और हंगामा हरता रहा, जिसके बाद फ्लाइट के अन्य स्टॉफ और यात्रियों को मिलकर उसे काबू में करना पड़ा। फ्लाइट अटेंडेंट की शिकायत के बाद लॉस एंजेलिस में विमान जब लैंड हुआ, तब यात्री को वहीं उतार दिया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना बीते बुधवार को मैक्सिको के सैन जोस डेल काबो से लॉस एंजेलिस जा रहे विमान संख्या 377 की है। लॉस एंजेलिस पर विमान के लैंड करते ही यह युवक भागने लगा, जिसके बाद एक यात्री ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह युवक फर्स्ट क्लास का टायलेट इस्तेमाल करना चाहता था, जिसकी इजाजत फ्लाइट अटेंडेंट ने नहीं दी। इससे वह नाराज हो गया था। इसके बाद उसने पुरूष फ्लाइट अटेंडेंट के सिर के पिछले हिस्से में मुक्का मारा और भाग गया।
पूरी घटना का वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। वीडिया में देखा जा सकता है कि युवक फ्लाइट अटेंडेंट के पास जा रहा ह। बाद में कुछ बातचीत के बाद वह उग्र व्यवहार करने लगा और फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला करने के बाद अपनी सीट पर जाकर बैठ गया। एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल फ्लाइट अटेंडेंट्स के अध्यक्ष और अमरीकन केबिन क्रू को रेप्रेजेन्ट करने वाले वाले संघ की ओर से बताया गया कि यात्री ने खतरनाक और जानलेवा व्यवहार का प्रदर्शन किया। गनीमत यह रही कि कुछ ही देर में उसे काबू में कर लिया गया।
केबिन क्रू मेंबर्स के साथ हो चुकी हैं कई घटनाएं
बता दें कि हाल ही में एयरलाइंस के केबिन क्रू मेंबर्स के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। इससे पहले, एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा एक फ्लाइट अटेंडेंट को थप्पड़ मारने की रिपोर्ट आई थी, जिसने उसे शराब परोसने से इनकार कर दिया था। बाद में पुलिस ने 70 वर्षीय महिला को उसके हिंसक कृत्य के लिए गिरफ्तार कर लिया।
बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News