आनंद महिंद्रा ने साइरस के निधन के बाद लिया संकल्प, कहा- आप सब भी जरूर ऐसा ही करें

Published : Sep 06, 2022, 06:05 AM IST
आनंद महिंद्रा ने साइरस के निधन के बाद लिया संकल्प, कहा- आप सब भी जरूर ऐसा ही करें

सार

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक संकल्प लिए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जब भी गाड़ी में बैठें, तब सीट बेल्ट जरूर लगाएं, चाहे आप आगे बैठ रहे हैं या फिर पीछे। मैं अब हमेशा ऐसा ही करूंगा। 

मुंबई। मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी नई प्रतिज्ञा की जानकारी दी है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अकाउंट हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि अब वे हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे। उन्होंने बीते शनिवार, चार सितंबर को साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में हुई मौत के बाद इस संकल्प को फिर दोहराया है। 

बता दें कि 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री की तब एक दुखद कार दुर्घटना में मौत हो गई, जब वे तीन अन्य लोगों के साथ अहमदाबाद में एक पारसी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। उनके साथ तीन अन्य लोग थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना पालघर के पास मुंबई वापस लौटते समय हुई थी। साइरस मिस्त्री घटना के समय कार की पिछली सीट पर बैठे थे। साइरस मिस्त्री और उनके बगल में बैठे जहांगीर पंडोले की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

साइरस मिस्त्री के साथ कार में अनाहिता पंडोले, डेरियस पंडोले, जहांगीर दिनशा पंडोले भी थे। अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि जहांगीर दिनशा पंडोले साइरस मिस्त्री के साथ पिछली सीट पर बैठे थे। दोनों ने ही कार की पिछली सीट पर बैठने के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। कार को अनाहिता पंडोले ड्राइव कर रही थीं। अनाहिता मुंबई के मशहूर ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। 

पिछली सीट पर बैठूंगा तब भी सीट बेल्ट पहनूंगा
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा, चार सितंबर को दिन के उजाले में हुई घटना बेहद दुखद थी। मैं कार की पिछली सीट पर भी हमेशा अपनी सीट बेल्ट पहनने का संकल्प लेता हूं और मैं बाकि सभी से भी आग्रह करता हूं कि वे सभी लोग भी ऐसा करने की प्रतिज्ञा लें। हम सभी को अपने परिवार के लिए भी ऐसा करने की जरूरत की है। साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन ने देश को झकझोर कर रख दिया। शीर्ष राजनीतिक नेताओं और उद्योगपतियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल