
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो रोजाना वायरल होते हैं। कई सारे वीडियो देखकर आपको हंसी आती तो कुछ क्लिप्स आपको हैरान भी कर देते हैं। फिलहाल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक बिना पहियों के रफ्तार भर रही है। बाइक में पहिए की जगह चक्र जैसा ब्लेड लगा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई आश्चर्य चकित हो जा रहा है। फिलहाल इसे लाखों लोगों ने अब तक देखा है औ कमेंट्स भी किया है।
तेजी से रफ्तार भर रही बाइक
सोशल मीडिया पर वायरल हुई बिना टायर वाली रफ्तार भरती बाइक अपने आप में बेहद खास दिख रही है। यूं तो हर बाइक को चलने के लिए पहियों के जरूरत होती है लेकिन ये बाइक ब्लेज की तरह बने चक्र से चल रही है। च्रक पर रफ्तार भरती बाइक देख सभी को हैरानी हो रही है। इस चलती बाइक के सामने कोई आ जाए तो जरूर इसके चक्रनुमा ब्लेड से कटकर दो हिस्सों में बट जाएगा।
पढ़ें मोबाइल पर बात करते-करते दादी ने रजनीकांत स्टाइल में जलाई बीड़ी, वायरल हुआ वीडियो
बर्फीली जमीन से लेकर मैदानों में रफ्तार भरती बाइक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ से पटी जमीन पर एक शख्स बाइक से रफ्तार भर रहा है। बाइक को लेकर बाइक शख्स बाइक लेकर खड़ा है. हालांकि वो शख्स जिस बाइक को लेकर खड़ा है उसमें पहिया नहीं बल्कि ब्लेड नुमा चक्र लगे हैं. जो बहुत धारदार लग रहे हैं.
सोशल मीडिया पर 19 मिलियन लोग देख चुके
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ब्लेड बाइक को बिंदास अंदाज में चलाते दिखाया गया है। इस वीडियो को 19 मिलियन लोगों ने अब तक देखा है। यूजर भी कई सारे कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ये बाइक नहीं सुपरबाइक है।
देखें वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News