शादी से पहले मेकअप कराने ब्यूटी पॉर्लर गई थी दुल्हन, वहां इतना सजा दिया कि हो गई मौत 

Published : Jun 10, 2022, 10:57 AM ISTUpdated : Jun 10, 2022, 11:38 AM IST
शादी से पहले मेकअप कराने ब्यूटी पॉर्लर गई थी दुल्हन, वहां इतना सजा दिया कि हो गई मौत 

सार

दुल्हन टैनिंग कराने के लिए पार्लर गई थी। वहां से उसकी मौत की खबर आई। परिजनों ने ब्यूटी पॉर्लर वालों पर  लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला अब पुलिस के पास है। 

नई दिल्ली। हर किसी की दिली ख्वाहिश होती है कि शादी में वह कुछ अलग दिखे। बहुत ही सुंदर। लड़के जैसे-तैसे चला लेते हैं, मगर लड़कियों की लिस्ट लंबी होती है। इसके लिए वे लंबे समय से कुछ-कुछ कराती रहती हैं। लेकिन सुंदर दिखने की चाहत में किसी दुल्हन की मौत हो जाए, यह काफी हैरान और परेशान करने वाली बात है। 

दरअसल, मामला ब्रिटेन का है। यहां एक दुल्हन को अपनी शादी में कुछ अलग दिखने के टैनिंग कराना महंगा पड़ गया। इस ब्यूटी ट्रीटमेंट के चक्कर में पार्लर में ही उसकी मौत हो गई और यह सब उसकी शादी से करीब दो घंटे पहले हुआ। 

परिजनों ने लगाया सैलून वालों पर लापरवाही का आरोप
न्यूजीलैंड की रहने वाली एक लड़की शाादी ब्रिटेन में हो रही थी। वह शादी से पहले दुल्हन बनकर ब्यूटी पॉर्लर पहुंच गई। उसे आर्टिफिशियल टैनिंग करानी थी। सैलून में जाने के बाद जब वह करीब दो घंटे में घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने सैलून में फोन किया। वहां से उन्हे जो बताया गया वह बेहद चौंकाने वाला था। दरअसल, दुल्हन की मौत हो  चुकी थी वह भी सैलून के अंदर ही। 

ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद दुल्हन के हार्ट में परेशानी हुई 
परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सैलून में पहुंची। परिजनों ने सैलून वालों को ही दुल्हन की मौत का जिम्मेदार बताया। उन्होंने सैलून वालों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। 30 साल की दुल्हन का नाम पियाता था और उनके होने वाले पति का नाम इफान। इफान ने बताया कि ब्यूटी ट्रीटमेंट के बाद पियाता को हार्ट में कुछ परेशानी हुई। वे इसे अस्पताल में ले जाने के बजाय यही रखे रहे, जिससे उसकी मौत हो गई। इफान ने बताया कि उसकी होने वाली पत्नी स्वास्थ्य कर्मी थी और बेहद दयालु स्वभाव की थी। जो भी उससे मिलता, उसके स्वभाव का मुरीद हो जाता। वहीं, सैलून मैनेजमेंट की ओर से इस घटना पर दुख व्यक्त किया गया है औ परिवार के प्रति संवदेना जताई गई है।

हटके में खबरें और भी हैं..

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली