
नई दिल्ली। कभी एक जमाना था जब दुल्हन शर्म-हया की चादर लपेटे मंडप में आती थी। पूरा चेहरा घूंघट से ढंका होता, लोग देखने की नाकाम कोशिशें करते कि झलक मिल जाती, मगर यह संभव नहीं होता। सुबह विदाई होने तक शायद ही कोई उसका चेहरा देख पाता। मगर आज दूल्हा अब भी उसी पुराने स्टाइल में जबकि दुल्हन नाचते-गाते, झूमते स्टंट मारते स्टेज पर आती है। लोग उसके इस रूप को बोलते हैं नारी सब पर भारी।
आज लोग दुल्हन को नहीं स्टेज पर आने के उसके स्टाइल देखने को बेताब रहते हैं। अब दुल्हन डोली की जगह बाइक पर एंट्री मारती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक दुल्हन बाइक पर बैठे, रात में भी काला चश्मा लगाए बाइक पर स्टाइल मारते एंट्री लेती है।
लड़कियों को भी पसंद आया दुल्हन का यह अंदाज
बाइक की नंबर प्लेट महाराष्ट्र नंबर की है और बैकग्राउंड में मराठी गाना बज रहा है। ऐसे में अंदाज लगाया जा रहा है कि मामला महराष्ट्र के किसी शहर का है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन सज-संवर कर बाइक पर चलाते हुए स्टेज पर एंट्री लेती है। दुल्हन का अंदाजा लड़कों के साथ-साथ लड़कियों को भी खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में लड़कियों ने दुल्हन के पक्ष में कई कमेंट किए हैं।
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
दुल्हन के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोग बार अब तक देखा गया है, जबकि 35 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आज की नारी सब पर भारी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा बाइक पर बिना हेल्मेट लगाए आई हैं मैडम, पुलिस अंकल इनका चालान काटिए।
रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा
मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं
परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख
OMG! बुजर्ग चूहे को जवान करने में सफल हुए वैज्ञानिक, काम आई यह तकनीक
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News