वैज्ञानिकों को हाल ही में एक रिसर्च से चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। इसमें एक बुजुर्ग चूहे की क्षमता तब बढ़ गई, जब उसकी आंत में युवा चूहे के मल को ट्रांसप्लांट किया गया। इससे आंत की क्षमता बढ़ी, दिमाग की सूजन कम हुई और आंखों की रौशनी बढ़ गई। 

नई दिल्ली। क्या कोई बुजुर्ग चूहा जवान हो सकता है। पहली बार में आपका जवाब होगा नॉट पॉसिबल। मगर इसे पॉसिबल कर दिखाया है वैज्ञानिकों ने। जी हां, आपको यह जानने के बाद हैरानी हो सकती है, मगर यह संभव हुआ है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि वैज्ञानिकों ने जिस तरह बुजुर्ग चूहे को जवान किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैज्ञानिकों ने यह चूहे के मल के जरिए संभव कर दिखाया है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने युवा चूहे के मल को बुजुर्ग चूहे में ट्रांसप्लांट किया। यह सब कुछ रिसर्च पर आधरित था। इससे बुजुर्ग चूहे जवान हुए। युवा चूहों से बुजुर्ग चूहों में फेकल माइक्रोब्स के ट्रांसप्लांट से बुजुर्ग चूहों की आंतें, ब्रेन और आंखें युवा चूहों जैसी हो गई यानी उनकी क्षमताएं बढ़ गईं। 

वैज्ञानिकों ने फेकल माइक्रोब्स को आंत में ट्रांसप्लांट किया 
यही नहीं, जब बुजुर्ग चूहे के फेकल माइक्रोब्स को युवा चूहे में ट्रांसप्लांट किया गया तो युवा चूहे में बुजुर्ग जैसे लक्षण आ गए। उनकी देखने की क्षमता कमजोर हुई और ब्रेन में सूजन आ गई। हालांकि, हम आपको यह बता दें कि यह कोई जवान बनने का तरीका नहीं है। दरअसल, जैसे प्राणी बड़े होते हैं, उम्र बढ़ती है, शरीर कमजोर होता जाता है। आंतें पहले की तरह काम नहीं करतीं। हालांकि, इससे यह जरूर स्पष्ट है कि आंतों को मजबूत रखा जाए तो लंबे समय तक आपकी शारिरिक क्षमता मजबूत रह सकती है। बहरहाल इसका परीक्षण अभी चूहों की आंत पर ही हुआ है। 

युवा चूहे के मल को बुजुर्ग चूहे में ट्रांसप्लांट किया तो क्षमता बढ़ गई 
यह रिसर्च माइक्रोबॉयम में प्रकाशित हुआ है। आंत के माइक्रोबॉयोटा में बदलाव करने से उम्र से जुड़ी बीमारी और शारिरिक क्षमता पर असर दिखने लगा। वैसे इसका ज्यादा और स्पष्ट नजर ब्रेन और आंख की रेटिना पर सबसे पहले और सबसे ज्यादा दिखा। वैज्ञानिकों ने युवा चूहे के मल के माइक्रोब्स को बुजुर्ग चूहे में ट्रांसप्लांट किया गया, तो इससे उनके दिमाग की सूजन खत्म होने लगी। वहीं, जब इस प्रक्रिया को उल्टा कर दिया गया यानी बुजुर्ग चूहे के माइक्रोब्स को युवा चूह में ट्रांस्पलांट किया गया तो उसमें बढ़ती उम्र के लक्षण सामने लगे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

दादी ने पोती को पिलाई व्हिस्की, थोड़ी देर बाद हुआ कुछ ऐसा कि बाेली- मैंने सब बर्बाद कर दिया 

रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा

मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख