दूल्हा और दुल्हन ले रहे थे फेरे, तभी हुआ कुछ ऐसा कि लड़की बोली- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी

Published : May 22, 2022, 01:58 PM IST
दूल्हा और दुल्हन ले रहे थे फेरे, तभी हुआ कुछ ऐसा कि लड़की बोली- मैं ससुराल नहीं जाऊंगी

सार

फेरे लेते वक्त एक दूल्हा बेहोश हो गया। दुल्हन का भाई आगे आया, उसने पानी के छीटें दूल्हे के मुंह पर मारे और बाल सहलाने लगा। तभी हुआ कुछ ऐसा कि वहां शांतिभरा हंसी-खुशी का माहौल गम और गुस्से में बदल गया। लोग एक दूसरे को मारने लगे। 

नई दिल्ली। शादियों का सीजन चल रहा है और अक्सर किसी न किसी शादी में ऐसा  कुछ देखने को मिल जाता है, जो इस हंसी-खुशी के पल को गम और गुस्से में बदल देता है। ज्यादातर मामले जयमाल और फेरे के वक्त सामने आते हैं। कई बार एक जोड़ी बनने से पहले ही टूट जाती है। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। 

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आया है। इसमें जयमाल तक तो सब ठीक रहा, मगर लड़की को लड़के की  एक बात फेरे के वक्त पसंद नहीं आई और यह कहते हुए शादी तोड़ दी कि इस लड़के के साथ  ससुराल नहीं जाऊंगी। यह हैरान करने वाला मामला उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित परियार गांव का है। 

गर्मी से परेशान दूल्हे को चक्कर आया और बेहोश होकर गिर गया
बताया  जा रहा है कि परियार गांव के रहने वाले लखन कश्यप की बेटी की शादी थी। बारात कानपुर से आई थी। सब ठीक-ठाक था। जयमाल हुआ, लोगों ने नाश्ता-पानी करने के बाद खाना भी खाया। शादी की रस्में पूरी की जा रही थी। फेरों का वक्त हुआ। फेरे के समय गर्मी से या फिर किसी वजह से दूल्हे को चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर सभी घबरा गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना बीते शुक्रवार, 20 मई की है। 

बेहोश दूल्हे का सिर सहलाया तो विग हाथ में आ गया
दुल्हन का भाई आगे आया। उसने हाथ में पानी लिया और दूल्हे के मुंह पर छींटे मारे और सिर सहलाने लगा। सिर सहलाते ही दूल्हे का विग उसके हाथ में आ गया। यह देखकर कुछ लोगों को हंसी आ गई। मगर थोड़ी देर बाद मामला ठंडे से गरम हो गया। दुल्हन के घर वाले बोले कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। बस, फिर क्या था आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। घरातियों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। अब तक शांत बैठी दुल्हन भी भड़क गई और बोली, मुझे इस लड़के से शादी नहीं करनी अब न तो फेरे लूंगी और न ही ससुराल जाऊंगी। इसके बाद घराती और बिगड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी दिलाने के नाम पर जमीन अपने नाम लिखवा लेते थे लालू? 

मैकडॉनल्ड रेस्त्रां के मैनेजर ने कर्मचारियों के लिए निकाला अजब फरमान, यूजर्स बोले- हां.. हम भी ऐसा चाहते हैं

दुल्हन ने दूल्हे की जगह पुतले की शादी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग, देखिए वायरल वीडियो

स्मार्ट सासू मां ने पूजा के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, मॉडर्न बहू भी देखकर रह गई दंग

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO