गजब है जापान और वहां के लोग, बच्ची के रोड क्रॉस करने पर रूक गया ट्रैफिक, वीडियो में देखिए कैसे बोला थैंक्यू

मशहूर उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जापानी संस्कृति का एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया है कि क्यों वे वहां की संस्कृति की तारीफ करते हैं और उससे प्रेरित होते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 27, 2022 10:27 AM IST / Updated: Sep 27 2022, 04:06 PM IST

मुंबई। जापान अपनी तकनीक और संस्कृति दोनों को लेकर दुनियाभर में चर्चा में रहता है। यहां मेहनत के बलबूते लोग आर्थिक तौर पर समृद्ध रहते हैं। छोटा सा देश होने के बाद भी  यहां की जीडीपी करीब पांच ट्रिलियन डॉलर की है और इसी वजह से यह दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति की सूची में शुमार है। हाल ही में यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे इंडियन बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। 

मशहूर उद्योगपति और आरपीजी यानी राम प्रसाद गोयनका ग्रुप के अध्यक्ष हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अपने ट्विटर अकाउंट से इंस्पायरिंग तथा फनी कंटेंट, फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, जो उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग की वजह से कुछ ही समय में वायरल हो जाती है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके 17 लाख फॉलोअर्स हैं। 

 

 

हाल ही में उन्होंने जापानी संस्कृति की तारीफ करते हुए वहां का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में जापानी संस्कृति की तारीफ लोग क्यों करते हैं। इस दिलचस्प वीडियो क्लिप के माध्यम से उन्होंने बताया कि यह हम सभी की जिंदगी का अहम सबक है। इसे जब भी घर से बाहर निकले तो खुद पर भी लागू करें। उन्होंने वीडियो के साथ पोस्ट के कमेंट में कैप्शन लिखा, मैं इसी वजह से जापानी संस्कृति की तारीफ करता हूं। 

66 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो 
हर्ष गोयनका की ओर से  पोस्ट किए गए इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 66 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 19 हजार यूजर्स ने इसे पसंद किया है, जबकि दो हजार यूजर्स ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, मुझे भी जापान की कस्टमर सर्विस कल्चर अच्छा लगता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा साउथ वेल्स में भी ड्राइविंग के दौरान ऐसा ही कुछ देखना मिलता है। ज्यादातर यूजर्स ने लड़की और ड्राइवर्स सभी की तारीफ की है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था

Share this article
click me!