
मुंबई। जापान अपनी तकनीक और संस्कृति दोनों को लेकर दुनियाभर में चर्चा में रहता है। यहां मेहनत के बलबूते लोग आर्थिक तौर पर समृद्ध रहते हैं। छोटा सा देश होने के बाद भी यहां की जीडीपी करीब पांच ट्रिलियन डॉलर की है और इसी वजह से यह दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति की सूची में शुमार है। हाल ही में यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे इंडियन बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
मशहूर उद्योगपति और आरपीजी यानी राम प्रसाद गोयनका ग्रुप के अध्यक्ष हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अपने ट्विटर अकाउंट से इंस्पायरिंग तथा फनी कंटेंट, फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, जो उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग की वजह से कुछ ही समय में वायरल हो जाती है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके 17 लाख फॉलोअर्स हैं।
हाल ही में उन्होंने जापानी संस्कृति की तारीफ करते हुए वहां का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में जापानी संस्कृति की तारीफ लोग क्यों करते हैं। इस दिलचस्प वीडियो क्लिप के माध्यम से उन्होंने बताया कि यह हम सभी की जिंदगी का अहम सबक है। इसे जब भी घर से बाहर निकले तो खुद पर भी लागू करें। उन्होंने वीडियो के साथ पोस्ट के कमेंट में कैप्शन लिखा, मैं इसी वजह से जापानी संस्कृति की तारीफ करता हूं।
66 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो
हर्ष गोयनका की ओर से पोस्ट किए गए इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 66 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 19 हजार यूजर्स ने इसे पसंद किया है, जबकि दो हजार यूजर्स ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, मुझे भी जापान की कस्टमर सर्विस कल्चर अच्छा लगता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा साउथ वेल्स में भी ड्राइविंग के दौरान ऐसा ही कुछ देखना मिलता है। ज्यादातर यूजर्स ने लड़की और ड्राइवर्स सभी की तारीफ की है।
बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News