Shocking Video:दो सिर-नीली जीभ, ऐसी छिपकली शायद ही कभी देखी होगी, वीडियो हुआ वायरल

Published : Nov 27, 2021, 10:13 PM ISTUpdated : Nov 29, 2021, 07:49 AM IST
Shocking Video:दो सिर-नीली जीभ, ऐसी छिपकली शायद ही कभी देखी होगी, वीडियो हुआ वायरल

सार

दो सिर वाली छिपकली (Two Headed Lizard) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग चौंक रहे हैं और कह रहे हैं कि अभी तक इतनी खतरनाक छिपकली नहीं देखी। 

कैलिफोर्निया (California). घरों में छिपकली को एक दीवार से दूसरी दीवार पर जाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या कभी दो सिर वाली छिपकली (Two Headed Lizard) देखी है। नीली जीभ वाली ऐसी ही एक छिपकली की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि एक जू कीपर छिपकली को अपने हाथों से पकड़े हुए है। इसे कैलिफोर्निया में रेप्टाइल जू के संस्थापक (Founder of Reptile Zoo) जे ब्रेवर ने बनाया है।

जे ब्रेवर (Jay Brewer) अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अक्सर ऐसे ही वीडियो डालते हैं। कभी वे छोटे सापों के साथ दिखते हैं तो कभी ऐसे जीवों के साथ जिन्हें कम ही लोगों ने देखा होता है। ब्रेवर ज्यादातर बड़े सांपों के साथ वीडियो शेयर करते हैं। एक बार तो एक सांप के साथ वीडियो शूट करने के बाद उसने काट लिया था। हालांकि, इसने ब्रेवर का हौसला नहीं टूटा। वह सांपो की कई प्रजातियों की देखभाल भी करते हैं।

अपने हालिया पोस्ट में ब्रेवर ने एक दुर्लभ दो सिर वाली छिपकली का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ब्रेवर को अपनी हथेली पर एक छोटी नीली जीभ वाली स्किंक पकड़े हुए दिखाया गया है। छिपकली इतनी छोटी है कि यह लगभग उनके अंगूठे के बराबर है। स्किंक के दो सिर हैं! ब्रेवर बताते हैं कि छोटा जीव कितना सुंदर है। दो सिर वाली छिपकली के भले ही दो सिर होते हैं, लेकिन उनका शरीर एक ही होता है। उनमें पैर और पूंछ भी सामान्य होते हैं। यानी इनकी संख्या भी एक ही होती है। छिपकली की तरह ही कुछ सांप भी दो सिर वाले होते हैं। कई किस्सों कहानियों में बताया जाता है कि ऐसे जानवरों को श्राप मिला हुआ है, जिसकी वजह से उनका जन्म ऐसे होता है। कुछ लोग ऐसे जानवरों को राक्षसों का सोर्स मानते हैं। हालांकि ये सभी कहानियां हैं। कहीं पर भी इन बातों की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें..

Sania Aashiq: कौन है पाकिस्तान में रहने वाली 25 साल की ये विधायक, लोग इनका अश्लील वीडियो सर्च कर रहे हैं

Queen Elizabeth के बैंगनी हाथ देखकर घबराए ट्विटर यूजर्स, डॉक्टर्स ने दिया इसका जवाब

Srinagar के SSP ने चना बेचने वाले के लिए किया ऐसा काम, लोगों ने कहा- देश को ऐसा ही अधिकारी चाहिए

एक व्यक्ति अपनी मंगेतर को अश्लील मैसेज क्यों भेजता है? जानें मुंबई की सेशन कोर्ट में क्या कहा गया

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल