
ट्रेंडिंग डेस्क. शादी एक नहीं बल्कि सात जन्मों का बंधन माना जाता है। लाइफटाइम साथ निभाने का वादा कर जीवनसाथी बंधन में बंधते हैं लेकिन चीन के एक कपल ने चंद मिनटों में ही अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों तलाक की अर्जी लेकर कोर्ट तक पहुंच गए। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के तत्काल बाद तलाक मांगने की यह घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी युन्नान प्रांत की है । रिपोर्ट के अनुसार दूल्हा एक कॉलेज का स्टूडेंट है और दुल्हन एक नर्स पति ने कोर्ट में बताया कि उन दोनों का अफेयर था।
इसे भी पढे़ं- बेटी का कद बढ़ाने के लिए मां ने किया ऐसा काम, दर्द को भी कर देती थी अनदेखा
लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था और उन दोनों का पहले ही ब्रेकअप हो चुका था। ब्रेकअप के बाद लड़की ने मैसेज पर मैसेज कर लड़के को शादी के लिए मजबूर कर दिया। काफी दबाव के बाद वह शादी के लिए तैयार हो गया।
अब वाइफ ने मांगा 34 लाख का मुआवजा
पति का कहना है कि दोनों का भावनात्मक रिश्ता टूट चुका है और वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। उसने कोर्ट से तलाक (Divorce)का आग्रह किया है। वहीं पत्नी की माने तो पति ने जानबूझकर उसे शादी में धोखा दिया है। इसके लिए पति को उसे 3 लाख युआन यानी 34 लाख 30 हजार रुपये का मुआवजा देना चाहिए।
हनीमून की सलाह और कोर्ट में अर्जी खारिज
पति-पत्नी के मुकदमे से हैरान कोर्ट ने दोनों को हनीमून मनाने की सलाह दी। कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि पति-पत्नी यह साबित नहीं कर पाए कि उनके बीच भावनात्मक आधार खत्म हो गया है और उनका आपसी रिश्ता टूट गया है। इसलिए उनकी तलाक की याचिका का समर्थन नहीं किया जा सकता।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News