Viral Video: क्रिकेटर युवराज सिंह ने डिस्को में जाने से पहले घर के बाहर गोविंदा के इस गाने पर किया डांस!

गोविंदा और रविना टंडन की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के एक गाने पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का डांस सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। युवराज ने यह डांस घर से बाहर कहीं जाते हुए अपनी बिल्डिंग में किया। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 21, 2022 7:07 AM IST / Updated: Aug 21 2022, 12:39 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। क्रिकेटर युवराज सिंह का डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। उन्होंने बॉलीवुड मूवी बड़े मियां छोटे मियां के एक चर्चित गाने पर डांस किया। मूवी में इस गाने पर एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस रविना टंडन ने जबरदस्त डांस किया था। अब युवराज सिंह घर से कहीं बाहर जाते हुए अपनी बिल्डिंग में इस गाने पर डांस परफार्मेंस देते दिखाई दिए। 

युवराज सिंह ने डांस का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल पर पोस्ट किया है, जहां से यह वायरल हो गया। इसे अब तक डेढ़ मिलियन से अधिक बार देखा गया और दो लाख से अधिक यूजर्स ने से पसंद किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवराज सिंह कहीं तैयार होकर वीकेंड मनाने के लिए जा रहे हैं। तभी घर से बाहर निकलकर वे डांस करने लगते हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है, जो बड़े मियां छोटे मियां फिल्म के एक गाने का है। 

 

 

सफेद शर्ट और ब्लू रफ-टफ में कूल दिखे युवराज 
वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि युवराज कुछ देर बिल्डिंग के पैसेज में डांस कर रहे हैं, इसके बाद वे सीढ़ियों से उतरते हैं और यहां भी डांस करते रहते हैं। नीचे पार्किंग में पहुंचने से पहले वीडियो खत्म हो जाता है। उनके डांस का यह वीडियो किसी ने रिकॉर्ड किया, जिसे युवराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में युवराज सफेद शर्ट और ब्लू रफ-टफ डेनिम जींस पहने दिख रहे हैं। 

कई यूजर्स ने फायर और डांस इमोजी के रिएक्शन दिए 
उन्होंने अपने बाल भी बढ़ाए हुए हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, वीकेंड वाइब्स। यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, हमेशा के लिए लीजेंड यानी जीवित किवंदती। एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह पाजी। कई अन्य यूजर्स ने फायर, डांस और हार्ट के इमोजी शेयर कर अपने रिएक्शन दिए। किसी डिस्को में जाएं गाने को बड़े मियां छोटे मिया फिल्म में अल्का याग्निक और उदित नारायण ने गाया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राम्या, गोविंदा, रविना टंडन और परेश रावल ने मुख्य भूमिका अदा की थी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

Read more Articles on
Share this article
click me!