जन्माष्टमी 2024 : सबसे ऊंची दही हांडी फोड़ने के रिकॉर्ड इस टीम के नाम

Published : Aug 24, 2024, 04:18 PM ISTUpdated : Aug 24, 2024, 04:22 PM IST
Dahi Handi Festival 2024

सार

भारत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मनाया जाने वाला दही हांडी उत्सव, जहाँ ऊँचे मानव पिरामिड बनाकर दही से भरी हांडी फोड़ी जाती है, ने प्रतिस्पर्धी खेल का रूप ले लिया है। जय जवान गोविंदा पथक टीम ने 2022 में 50 फुट ऊँचा पिरामिड बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

वायरल डेस्क. भारत में हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी का आयोजन होता है। इस त्यौहार को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह नजर आता है। इसमें दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम होता है। इस हांडी में दही भरी होती है, जो जमीन के काफी ऊपर होती है। इसे तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाया जाता है। बीते कुछ सालों में दही हांडी प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में उभर रहा है। इसमें कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में

बीते कुछ सालों में बने ये रिकॉर्ड्स

साल 2022 में मुंबई में देश का सबसे बड़ा दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। इसमें गोविंदाओं ने सबसे ऊंचे मानव पिरामिड का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ये रिकॉर्ड जय जवान गोविंदा पथक टीम ने बनाया था। इस टीम ने स्पेन और चीन की टीमों को पछाड़ा था।

  • जय जवान गोविंदा पथक टीम ने अगस्त 2012 में 13.34 मीटर यानी 43.79 फीट ऊंचा मानव पिरामिड बनाया था। इसमें 9 लेवल थे। ये रिकॉर्ड ठाणे में बना था।
  • फिर इस रिकॉर्ड की बराबरी स्पेन में अक्टूबर 2012 में एक टीम ने की थी। इसके बाद साल 2015 में एक टीम ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
  • साल 2022 में जय जवान गोविंदा पथक टीम ने 50 फुट ऊंचा मानव पिरामिड बनाकर फिर से अपने नाम कर लिया था। उन्होंने अपने पिछले प्रयास से 7 फुट ज्यादा दूरी तय की थी।

अगर आप भी रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

  • टीमों ने 40 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी है।
  • इसमें कम से कम समय में मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी है।
  • अब सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, हेलमेट और सेफ्टी नेट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो