
अहमदाबाद। मशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने बीते शनिवार, चार सितंबर को मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मारे गए टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अमूल ने मोनोक्रोम डूडल के जरिए इस दिवंगत उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी। साइरस मिस्त्री की असमय दुखद मृत्यु ने देश को झकझोर कर रख दिया। उनके निधन से देश में हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई।
अमूल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट हैंडल से एक डूडल इमेज पोस्ट की है, जिसमें दिवंगत उद्योगपति साइरस मिस्त्री का एनिमेटेड वर्जन इमेज है। इस डूडल इमेज के कैप्शन में लिखा है, उसे अभी मीलों जाना था। साइरस मिस्त्री 1968-2022 नीचे लिखा है। वहीं, पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, एक डायनेमिक बिजनेसमैन को श्रद्धांजलि।
बता दें कि 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री की तब एक दुखद कार दुर्घटना में मौत हो गई, जब वे तीन अन्य लोगों के साथ अहमदाबाद में एक पारसी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। उनके साथ तीन अन्य लोग थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना पालघर के पास मुंबई वापस लौटते समय हुई थी। साइरस मिस्त्री घटना के समय कार की पिछली सीट पर बैठे थे। साइरस मिस्त्री और उनके बगल में बैठे जहांगीर पंडोले की मौके पर ही मौत हो गई थी।
महिंद्रा ने कहा- हमेशा सीट बेल्ट लगाउंगा
साइरस मिस्त्री की असमय मृत्यु से पूरा देश स्तब्ध है। उनके निधन पर राजनीतिक नेताओं और उद्योगपतियों ने शोक व्यक्त किया है। मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक नए संकल्प की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि अब वे हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे। चाहे वह गाड़ी में अगली सीट पर बैठे हों या फिर पिछली सीट पर। उन्होंने सभी से ऐसा संकल्प लेने और उस पर अमल करने का आग्रह भी किया।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News