मुझे मिली है सिर्फ तारीख पर तारीख...आखिर क्यों कोर्ट में चिल्लाने लगा शख्स, गुस्से में तोड़ डाले कम्प्यूटर

Published : Jul 22, 2021, 11:50 AM ISTUpdated : Jul 22, 2021, 11:55 AM IST
मुझे मिली है सिर्फ तारीख पर तारीख...आखिर क्यों कोर्ट में चिल्लाने लगा शख्स, गुस्से में तोड़ डाले कम्प्यूटर

सार

न्याय में देरी को लेकर दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में एक शख्स ने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का डायलॉग 'तारीख पर तारीख' चिल्लाने लगा। उसने कोर्ट में कंप्यूटर और फर्नीचर भी तोड़ दिया।

नई दिल्ली. तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख। दामिनी फिल्म में सनी देओल का ये डायलॉग तो आपने सुना ही होगा। लेकिन फिल्म से अलग ऐसा ही वाकया दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में भी हुआ। यहां कोर्ट रूम नंबर 66 में एक शख्स ने अलग ही तरीके से अपना गुस्सा निकाला। 

कोर्ट ने सिर्फ तारीखें दी हैं
दिल्ली के शास्त्री नगर में रहने वाले राकेश एक केस के सिलसिले में कड़कड़डूमा कोर्ट में थे। उनका केस साल 2016 से कोर्ट में पड़ा हुआ है। 17 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई थी। इसी दौरान वे गुस्से में चिल्लाने लगे। उन्होंने कोर्ट पर आरोप लगाया कि कोर्ट से उन्हें सिर्फ सुनवाई के लिए तारीखें मिली हैं। 

फर्नीचर-कम्प्यूटर में तोड़फोड़
घटना 17 जुलाई की है। कड़कड़डूमा कोर्ट के राकेश ने फिल्मी अंदाज में दामिनी का डायलॉग 'तारीख पर तारीख' बोला और कोर्ट रूम में फर्नीचर और कंप्यूटर में तोड़फोड़ की। न्यूज एजेंसी की माने तो राकेश ने कोर्ट रूम के अंदर जज का मंच भी तोड़ा।

पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
हंगामे के बाद राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फरशबाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल