ट्रैफिक जाम में धैर्य कैसे रखें.. पुलिस ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- ट्रिक तो नहीं मगर गाना अच्छा है

Published : Sep 24, 2022, 01:42 PM IST
ट्रैफिक जाम में धैर्य कैसे रखें.. पुलिस ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- ट्रिक तो नहीं मगर गाना अच्छा है

सार

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक जाम के दौरान कूल रहने के लिए एक ड्राइवर द्वारा अपनाई गई ट्रिक का वीडियो शेयर किया है। अब यह ट्रिक कितनी सफल है, यह तो नहीं पता, मगर ड्राइवर का गाना यूजर्स को जरूर पसंद आ रहा है। 

नई दिल्ली।  दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहर लंबे जाम के लिए मशहूर हैं। कई बार तो जाम इतना लंबा होता है कि लोगों को घंटों समय इसमें गुजारना पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों को समय से अपने काम के सिलसिले में ऑफिस, अस्पताल या बस, ट्रेन और फ्लाइट पकड़ने के लिए गंतव्य पर जाना होता है, कई बार उनका धैर्य जवाब दे जाता है। जल्दी आगे निकलने के लिए ड्राइवर्स अक्सर ट्रैफिक रूल्स तोड़ देते हैं, जो दूसरे ड्राइवर्स के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। 

वहीं, कई ड्राइवर्स ओवरटेक करने के लिए हॉर्न बजाते रहते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। हालांकि, यह भी सच है कि कई बार ट्रैफिक जाम लोगों का सब्र तोड़ देता है और लोग धैर्य खोने पर मजबूर हो जाते हैं। मगर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट हैंडल से एक दिल जीत लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जो किसी कैब ड्राइवर का है। यह ट्रैफिक में खुद को कूल रखने के लिए गाना गाता है। 

 

 

 

दिल्ली के इस कैब ड्राइवर का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया है। फील गुड कराने वाला यह वीडियो यूजर्स को आकर्षित कर रहा है। वायरल हो रहे इस क्लिप को दिल्ली पुलिस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अपने ऑफिशियल अकाउंअ से पोस्ट किया है। बरसात के मौसम और ट्रैफिक जाम के बीच बना यह शानदार वीडियो आपको खुश करने के काफी साबित होना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो क्लिप के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी शेयर किया है। 

गाना गाओ मगर हॉर्न मत बजाओ 
वीडियो में कैब ड्राइवर को देखा जा सकता है, जिसकी पहचान शशिकांत गिरी के रूप में हुई है। यह बॉलीवुड की मशहूर फिल्म दो रास्ते का चर्चित गाना छुप गए सारे नजारे.. गा रहा है। यह गीत मूल रूप से मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया है। धीमे ट्रैफिक के दौरान शशिकांत गिरी बड़े ही कूल अंदाज में इसे गा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा, संगीत से प्यार है? गाओ! ट्रैफिक सिग्नल पर हॉर्न मत बजाओ। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा रचित 1969 का यह गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखा गया था। फिल्म दो रास्ते में राजेश खन्ना, मुमताज, बिंदू, असित सेन, बलराज साहनी और प्रेम चोपड़ा ने अभिनय किया है।

हटके में खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल