वायरल हो रहा कुत्ते और उसके मालिक का पैराग्लाइडिंग करते हुए अनोखा Video, मजेदार उड़ान ने जीता लोगों का दिल

ऐसा पहली बार है जब किसी कुत्ते ने पैराग्लाइडिंग की है। दोनों की इस उड़ान को देखकर  लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में Ouka नाम के कुत्ते ने जिस तरह शांति से और बिना चीख-चिल्लाहट के पैराग्लाइडिंग की है, उसकी हर कोई मिसाल दे रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2022 9:11 AM IST

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कुत्ते और उसके मालिक का है, जिसमें दोनों एकसाथ पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है जब किसी कुत्ते ने पैराग्लाइडिंग की है। दोनों की इस उड़ान को देखकर  लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, मगर एक जरूरी बात हम आपको पहले ही बता दें कि यह वीडियो पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। 

इस मजेदार और साहसिक वीडियो, जिसने लोगों का दिल जीता है, वह बीते 6 जनवरी को इस वीडियो में दिख रहे शख्स ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया था। हालांकि, ऐसी ही एक उड़ान का वीडियो इस शख्स ने 6 सितंबर 2021 इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया था। खैर, जो भी हो इस वीडियो में Ouka नाम के कुत्ते ने जिस तरह शांति से और बिना चीख-चिल्लाहट के पैराग्लाइडिंग की है, उसकी हर कोई मिसाल दे रहा है।  

Latest Videos

 

 

किसी इंसान को पैराग्लाइडिंग करते हुए तो आपने सैंकड़ों बार देखा होगा, मगर क्या किसी कुत्ते को आपने कभी ऐसा करते हुए देखा है। हम आपको आज ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें Ouka नाम का कुत्ता अपने मालिक के साथ बेहद शांति से और अनुशासित तरीके से पैराग्लाइडिंग करता दिखाई दे रहा है। हम आपको ऐसे एक नहीं दो वीडियो शेयर करेंगे और ये दोनों ही एक ही  शख्स और उसके कुत्ते के हैं। बस समय में पांच महीने का अंतर है। 

 

 

इन दोनों वीडियो क्लिप में Ouka और उसका मालिक पैराग्लाइडिंग करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही वीडियों में ऐसा देखकर लग रहा है कि कुत्ता अपने मालिक के साथ इस अनुभव को काफी पसंद कर रहा है और पैराग्लाइडिंग का मजा ले रहा है। कुत्ते के मालिक का नाम सैम है और उसने इसकी कई फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस कुत्ते और उसके मालिक के पैराग्लाइडिंग वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों के रोमांच और बहादुरी की काफी तारीफ की है।

यह भी पढ़ें: 13 साल के राजकुमार की सुनाई देती हैं सिसकियां, भारत की 10 ऐसी जगह जहां रात तो दूर दिन में भी नहीं जाना चाहेंगे

एक यूजर ने लिख आप और आपका कुत्ता दोनों बहुत बहादुर हैं। जनवरी में पोस्ट किए दूसरे वीडियो को अब तक एक लाख 93 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, जबिक इस करीब 1600 लोगों ने कमेंट किया है। वहीं, पहले शेयर किए दो वीडियो को कुल मिलाकर करीब 70 हजार लाइक्स मिले हैं। ढाई हजार से ज्यादा इस पर कमेंट आए हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों