कुत्ते को पीठ पर बिठाकर शहर की सैर कराता दिखा घोड़ा.. वायरल वीडियो में देखिए रेड लाइट होने पर क्या किया इसने

Published : Jul 20, 2022, 04:00 PM IST
कुत्ते को पीठ पर बिठाकर शहर की सैर कराता दिखा घोड़ा.. वायरल वीडियो में देखिए रेड लाइट होने पर क्या किया इसने

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कुत्ता घोडे की पीठ पर सवार होकर शहर की सैर कर रहा है। वीडियो को करीब चार लाख बार देखा गया, जबकि 20 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। इंटरनेट पर अक्सर हल्के-फुल्के गुदगुदाने वाले पोस्ट, फोटो और वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुत्ते के वीडियो अक्सर शेयर होते रहते हैं, जिनमें वे अपनी हरकतों से लोगों को खुश करते रहे हैं। इन दिनों एक कुत्ते और घोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घोड़े की पीठ पर कुतता सवार है। इस छोटी सी वीडियो क्लिप में कुत्ते को घोड़े की पीठ पर सवार होते दिखाया गया है। वहीं, घोड़ा दौड़ते हुए पूरे शहर में चक्कर लगा रहा और ट्रैफिक रूल्स फॉलो करते हुए जहां ट्रैफिक लाइट आती है वहां वह रूकता भी है। लोग इस घोड़े की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

 

 

यह वीडियो कहां का है और कब का है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, मगर ऐसा लगता है कि यह तीन वीडियो क्लिप को मर्ज कर एक बनाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता घोड़े की सवारी कर रहा है, मगर वह बिना लगाम पकड़े खड़ा है। वहीं, घोड़ा शहर का चक्कर लगाते हुए उसे बड़े आराम से श्हर की सैर करा रहा है। 

चार लाख बार देखा गया वीडियो, 20 हजार से अधिक यूजर्स ने किया लाइक 
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को करीब चार लाख बार देखा गया है, जबकि 20 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, साढ़े 27 सौ से अधिक यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है और 112 यूजर्स ने इस पर कमेंट पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि यहां क्या हो रहा है। हालांकि, मुझे कुत्ते और घोड़े की जोड़ी पसंद आ रही है। एक अन्य यूजर ने कहा, पता नहीं मुझे क्यों ऐसा लग रहा है कि यह एनिमेटेड सा है। वहीं, एक और यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मैं घोड़े का रुख देखकर हैरान हूं। वह बहुत धैर्य के साथ कुत्ते को पीठ पर बिठाए हुए सड़क पर दौड़ रहा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

AI Technology: क्या अब नाई की नौकरी भी खा जाएगा AI? हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो
Ambani Ganesh Chaturthi 2026: सलमान की सादगी या रेखा का रॉयल अंदाज, किसके लुक ने जीता दिल? देखें वीडियो