रिपोर्ट: भारत के इस इलाके में है सबसे घनी आबादी, देश ही नहीं दुनिया में अव्वल, चीन भी रह गया पीछे

Published : Jul 20, 2022, 02:56 PM ISTUpdated : Jul 20, 2022, 03:10 PM IST
रिपोर्ट: भारत के इस इलाके में है सबसे घनी आबादी, देश ही नहीं दुनिया में अव्वल, चीन भी रह गया पीछे

सार

जनसंख्या घनत्व पर आंकड़ों के हिसाब से जारी की गई एक ट्विटर थ्रेड रिपोर्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसमें बताया गया कि भारत में गंगा का मैदानी इलाका आबादी घनत्व के मामले में देश ही दुनिया में पहले नंबर पर है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। डाटा विजुअलाइजेशन की मदद से दुनियाभर में जनसंख्या घनत्व का एनालिसस करने वाला एक ट्विटर थ्रेड सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस पोस्ट को टीम अर्बन ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसमें यह बताया गया है कि धरती के किन-किन हिस्सों में आबादी का घनत्व सबसे अधिक है और कहां-कहां यह सबसे कम है। 

यह थ्रेड डाटा एनालिसिस करने वाले रिसर्चर एलासडेयर राए की शोध पर आधारित है। राए के मुताबिक, यह डाटा एनलिसिस यूरोपीय संघ के ग्लोबल ह्यूमन सेटलमेंट रिपोर्ट पर आधारित है और यह सभी के लिए उपलब्ध है। यह डाटा महाद्वीपों में जनसंख्या के प्रसार और विस्तार को दिखाता है। अगर बात संयुक्त राज्य अमरीका की करें तो यहां पूर्व में और दक्षिण-पूर्व में देश के बाकी हिस्सों की तुलना में अधिक घनी आबादी रहती है। अमरीका का न्यूजर्सी सबसे अधिक घनत्व वाला क्षेत्र है। वहीं, व्योमिंग, मोनटाना, उत्तरी  डकोटा और दक्षिणी डकोटा में जनसंख्या घनत्व सबसे कम है। 

 

 

अब बात अगर भारत की करें तो गंगा नदी के मैदानी इलाके वाले क्षेत्र सबसे अधिक घनी आबादी वाला इलाका है। दिलचस्प यह है कि ये इलाका सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि, दुनियाभर में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे सघन क्षेत्र है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस इलाके में प्रत्येक एक किलोमीटर में जितनी सघन आबादी रहती है, उतनी और कहीं नहीं है और यह बहुत ज्यादा है। वहीं, भारत में उत्तरी क्षेत्र ऐसा है, जो सबसे कम आबादी घनत्व वाला इलाका है। 

जाकार्ता अगले 8 साल में होगा दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला शहर 
इस थ्रेड में आगे बताया गया है कि दक्षिण-पूर्व एशिया में जो सबसे अधिक घनी आबादी वाले शहर हैं, उनमें इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता प्रमुख है। यह शहर वर्ष 2030 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहर टोक्यो को पीछे छोड़ देगा। इसके अलावा, 14 करोड़ 30 लाख की आबादी के साथ जावा धरती पर सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप है। वहीं, बांग्लादेश सबसे घनी आबादी वाले देशों में एक है, जबकि चीन में दक्षिण-पूर्वी हिस्सा इस देश में सबसे अधिक आबादी वाला इलाका है। इस थ्रेड पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, पृथ्वी अब भी मनुष्यों से खाली है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH